{"_id":"65eb7ba567ed920f70062466","slug":"different-responsibilities-assigned-to-police-officers-in-elections-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-490962-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: चुनाव में पुलिस अफसरों को सौंपी गई अलग-अलग जिम्मेदारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: चुनाव में पुलिस अफसरों को सौंपी गई अलग-अलग जिम्मेदारियां
विज्ञापन
एएसपी रैंक के अफसरों को एसएसपी ने नोडल बनाया
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस अफसरों को नोडल बना दिया गया है। चुनाव के दौरान विभिन्न गतिविधियों का संचालन करने के लिए एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी है। एसएसपी का कहना है कि इससे चुनाव सकुशल कराने में मदद मिलेगी। कार्य विभाजन से सभी की जवाबदेही तय होगी।
एसएसपी ने बताया कि चुनाव में आने वाले अर्धसैनिक बल, उसके सभी राजपत्रित अधिकारियों सहित अन्य गतिविधियों की कमान एसपी सुरक्षा संभालेंगे। उनका सहयोग सीओ सुरक्षा करेंगे। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा में तैनात पोलिंग पार्टियों के रवाना होने से लेकर पुलिस कर्मचारियों के वाहनों के संबंध में समुचित प्रबंध एसपी ट्रैफिक और सीओ ट्रैफिक देखेंगे। वीआईपी के आगमन, उनकी सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्था की कमान एसपी सिटी संभालेंगे। उनके साथ सीओ कैंट सहयोगी की भूमिका में होंगे।
आर्ब्जवर, चुनाव आयोग के अफसरों के आगमन सहित अन्य वीआईपी मूवमेंट पर नजर रखेंगे। जिले से दूसरे जनपदों में चुनाव कराने जा रही पुलिस फोर्स की व्यवस्था एसपी क्राइम और सीओ क्राइम के जिम्मे होगी।
विज्ञापन
गोरखपुर में चुनाव कराने आ रही फोर्स के ठहरने, उनको सुरक्षा सामग्री इत्यादि मुहैया कराने की व्यवस्था की कमान एसपी लाइन संभालेंगे। जबकि, पूरे लोकसभा चुनाव के दौरान पुलिस के नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी एसपी ट्रैफिक को दी गई है। एसएसपी का कहना है कि इससे चुनाव की गतिविधियों का संचालन करने में मदद मिलेगी।