{"_id":"65303715437631379c0bbda5","slug":"different-forms-of-maa-durga-shown-in-the-exhibition-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-341618-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: प्रदर्शनी में दिखा मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: प्रदर्शनी में दिखा मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूप
Thu, 19 Oct 2023 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 19 Oct 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। पुरवाई कला गोरखपुर एवं श्री चित्रगुप्त मंदिर महिला समिति के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय आदिशक्ति चित्रकला प्रदर्शनी का बुधवार को समापन हुआ। इस दौरान अतिथियों द्वारा चित्रकारों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। बक्शीपुर स्थित श्री चित्र गुप्त मंदिर के सभागार में आयोजित चित्रकला प्रदर्शनी में शहर के करीब 28 कलाकारों ने मां दुर्गा के विभिन्न रूपों के चित्रों को प्रदर्शित किया था। दूसरे दिन मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश व्यापार कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष पुष्पदंत जैन, मंदिर सभा के अध्यक्ष आलोक रंजन वर्मा, मंत्री शुभेंदु सिंह श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ने कलाकारों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इसके पूर्व दोपहर में श्री चित्रगुप्त महिला समिति की संयोजिका रीता श्रीवास्तव एवं सहसंयोजी का मधुलता श्रीवास्तव की अगुवाई में देवी गीतों एवं भजनों का कार्यक्रम किया गया। संवाद
विज्ञापन