{"_id":"6529ad32394016a1aa08c99a","slug":"didnt-lose-weight-became-fraud-worth-rs-12-lakh-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-335756-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नहीं कम हुआ वजन, 12 लाख की हो गई जालसाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नहीं कम हुआ वजन, 12 लाख की हो गई जालसाजी
विज्ञापन
गोरखपुर। अब स्वास्थ्य के नाम पर भी जालसाजों ने ठगी शुरू कर दी है। ताजा मामला शाहपुर इलाके के एक प्रधानाचार्य के साथ हुआ है। प्रधानाचार्य ने वजन घटाने के लिए ऑनलाइन दवा मंगाई थी। वजन तो घटा नहीं, जालसाज ने फीडबैक के नाम पर लिंक भेजकर खाते से 15 लाख हर्जाना का लालच देकर 12 लाख रुपये उड़ा दिए।
प्रधानाचार्य ने साइबर थाने में प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, प्रधानाचार्य ने दी तहरीर में लिखा है कि वजन घटाने के लिए उन्होंने दवा मंगाई थी जो बेअसर रहा। दवा बनाने वाली कंपनी की ओर से एक कॉल आया। उसने फीडबैक लिया तो मैंने उसे सारी बात बताई।
पीड़ित के मुताबिक कॉल करने वाले ने बताया कि कंपनी आपको इसका 15 लाख रुपये हर्जाना देगी। आपको इसके लिए दो हजार रुपये से हमारी कंपनी के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। प्रधानाचार्य ने रजिस्ट्रेशन भी कराया। इसके बाद कंपनी का कर्मचारी बनकर लगातार उन्हें हर्जाना देने के बात कहकर जालसाजों ने करीब 12 लाख रुपये खाते से उड़ा दिए।