{"_id":"607547ef8ebc3e8d2a115be7","slug":"dial-112-policemen-suspended-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: डायल 112 की गाड़ी नाले में गिराई, फोन बंदकर भागा, अब निलंबित हुआ सिपाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: डायल 112 की गाड़ी नाले में गिराई, फोन बंदकर भागा, अब निलंबित हुआ सिपाही
Tue, 13 Apr 2021 12:57 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 13 Apr 2021 12:57 PM IST
सार
- पीआरवी चालक पर कैंट थाने में केस दर्ज, निलंबित
- ड्यूटी स्थल पर न पहुंचने व गाड़ी को नाले में गिराने का है आरोप
विज्ञापन
डायल 112 की पीआरवी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में डायल 112 के पीआरवी 0320 के चालक सिपाही राजेश यादव के खिलाफ एसएसपी के निर्देश पर कैंट थाने में केस दर्ज किया गया है। उसके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही एसएसपी ने उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, सिपाही राजेश यादव डायल 112 की पीआरवी 0320 गाड़ी का चालक था। उसे बीते 11 अप्रैल को गाड़ी बनवाने के लिए पार्क रोड स्थित अंसारी ट्रैक्टर्स पर भेजा गया। वह गाड़ी बनवाकर पुलिस लाइंस के एमटी शाखा में दोपहर एक बजे पहुंचा।
वहां गाड़ी का निरीक्षण करने के बाद शाहपुर के बेस स्टेशन पर उन्हें ड्यूटी करने के लिए पीआरवी के साथ भेजा गया और कहा गया कि वहां वर्तमान में जो रिजर्ब पीआरवी 0360 तैनात है उसे मुक्त करिए। लेकिन राजेश यादव गाड़ी लेकर शाहपुर बेस स्टेशन नहीं पहुंचा और लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए गाड़ी को पुलिस लाइंस के चुनाव सेल के कार्यालय के पास नाले में गिरा दिया। जिससे पीआरवी वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और वह पीआरवी वाहन छोड़कर भाग गया तथा कंट्रोल रूम को भी सूचना नहीं दी।
विज्ञापन
इधर कंट्रोल रूम से पीआरवी 0320 के बारे में खोजबीन शुरू हुई। सिपाही राजेश यादव का फोन भी बंद हो गया। बाद में पता चला कि गाड़ी उक्त जगह पर नाले में गिरी हुई है। जिसके बाद कंट्रोल रूम द्वारा दूसरे चालक सिपाही रामदुर्गेश को भेजा गया और किसी तरह गाड़ी को नाले से निकलवाकर बेस स्टेशन शाहपुर लाया गया।
इसके बाद आरक्षी चालक राजेश यादव को कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही, गैरजिम्मेदाराना, मनमानेपूर्ण आचरण, उदासीनता, अकर्मण्यता, अनुशासनहीनता तथा स्वेच्छाचारिता बरतने के आरोप में एसएसपी दिनेश कुमार प्रभु ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही सरकारी संपत्ति को क्षतिग्रस्त करने के आरोप में कैंट थाने में केस दर्ज कराया गया और विभागीय जांच शुरू कर दी गई।