फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Dhannu Chauhan of Maharajganj will receive State Teacher Award

महराजगंज के इस शख्स को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार, ऐसे बदल दी स्कूल की तस्वीर

Wed, 02 Sep 2020 08:01 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Wed, 02 Sep 2020 08:01 PM IST
विज्ञापन
Dhannu Chauhan of Maharajganj will receive State Teacher Award
शिक्षक धन्नू चौहान। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए शासन की तरफ से हर जिले शिक्षकों का नाम मांगा गया था। महराजगंज जिले से दो शिक्षकों का नाम भेजा गया। बुधवार को शासन की ओर से जारी पत्र में एक शिक्षक का चयन कर लिया गया है। शिक्षक की बेहतर कार्यप्रणाली व परिषदीय शिक्षा को बेहतर बनाने के उनके प्रयासों को देखते हुए चयन हुआ है।

विज्ञापन


बीएसए जगदीश प्रसाद शुक्ल ने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग ने निचलौल ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय गिरहिया के सहायक अध्यापक धन्नू चौहान व फरेंदा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय भगवंत नगर परसिया के प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार गौंड़ का नाम भेजा गया था।
विज्ञापन


इसमें से धन्नू चौहान का राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयन हो चुका है। शिक्षक धन्नू चौहान ने बताया कि राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित होने की सूचना विभाग से मिली। बेहद खुशी हो रही है। प्राथमिक शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन





 

बेहतर पढाई से बढ़ी छात्र संख्या

धन्नू चौहान ने 28 दिसंबर 2005 को बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक पद पर प्राथमिक विद्यालय शीतलापुर में नौकरी शुरू की। 2009 में उनका प्रमोशन हुआ तथा उन्हें पूर्व माध्यमिक विद्यालय गिरहिया में सहायक अध्यापक पद पर तैनात किया गया।

तैनाती के समय विद्यार्थियों की संख्या 30 थी, अन्य शिक्षकों के साथ कड़ी मेहनत की बदौलत अब बच्चों की संख्या लगभग 700 है। उनके द्वारा बेहतर माहौल विकसित करने से स्कूल के विद्यार्थियों ने शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद व सांस्कृतिक क्षेत्र में भी कई पुरस्कार जीत जिले में नाम रोशन किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed