{"_id":"67e2a412599b6f3ccb0daeaf","slug":"dg-fire-inspected-the-fire-station-being-built-in-chauri-chaura-gorakhpur-and-gave-instructions-2025-03-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: अप्रैल तक शुरू हो जाएगा नवनिर्मित अग्निशमन केंद्र, डीजी फायर ने किया निरीक्षण- दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: अप्रैल तक शुरू हो जाएगा नवनिर्मित अग्निशमन केंद्र, डीजी फायर ने किया निरीक्षण- दिए निर्देश
Tue, 25 Mar 2025 06:09 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, चौरीचौरा
संवाद न्यूज एजेंसी, चौरीचौरा
Published by: रोहित सिंह
Updated Tue, 25 Mar 2025 06:09 PM IST
सार
सीएफओ जसबीर सिंह को 15 दिन के भीतर फायर स्टेशन को क्रियाशील करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि जिले में नए फायर स्टेशन बनाए गए हैं, उन्हें क्रियाशील बनाया जा रहा है। कैम्पियरगंज में भूमि विवाद के कारण निर्माण कार्य लंबित है।
विज्ञापन
डीजी फायर निरीक्षण करते हुए
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
महानिदेशक फायर आदित्य मिश्र ने मंगलवार को चौरीचौरा में देवीपुर के पास नवनिर्मित फायर स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मचारियों के लिए बनाए गए टाइप ए और टाइप बी के आवासों, बिजली, पानी, स्टोर रूम, भवन, शौचालय व अन्य आवश्यक संशाधनों का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
सीएफओ जसबीर सिंह को 15 दिन के भीतर फायर स्टेशन को क्रियाशील करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि जिले में नए फायर स्टेशन बनाए गए हैं, उन्हें क्रियाशील बनाया जा रहा है। कैम्पियरगंज में भूमि विवाद के कारण निर्माण कार्य लंबित है। उसे भी शीघ्र शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि चौरीचौरा के स्टेशन के भवन व अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया गया है। सभी कार्य पूरा कर लिया गया है। अप्रैल के प्रथम सप्ताह में फसल कटने के साथ ही स्टेशन भी क्रियाशील हो जाएगा। उनके निरीक्षण के दौरान चीफ फायर ऑफिसर जसबीर सिंह, बी बनर्जी, अरुण कुमार, पुलिस आवास निर्माण कार्य के कार्यदायी संस्था के सहायक अभियंता रामप्रकाश शुक्ल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन