{"_id":"661b0428561976796c0586f4","slug":"devotees-worshiped-skandamata-during-navratri-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-525225-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नवरात्र में भक्तों ने की स्कंदमाता की पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नवरात्र में भक्तों ने की स्कंदमाता की पूजा
विज्ञापन
गोरखपुर। नवरात्र में शनिवार को भक्तों ने आदि शक्ति के स्कंदमाता के स्वरूप की पूजा की। भगवती के इस स्वरूप की पूजा से संतान की प्राप्ति रक्षा की कामना की पूर्ति होती है। नवरात्र पंचमी को प्रमुख देवी मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा।
श्रद्धालु मंदिरों व घरों में भगवती की आराधना के साथ भजन कीर्तन कर रहे हैं। मंदिरों में सुबह शाम आरती में लोग पहुंच रहे हैं, जबकि सामूहिक रूप से भजन कीर्तन भी कर रहे हैं। ज्योतिर्विद मनीष मोहन ने बताया कि नवरात्र में घरों में धार्मिक अनुष्ठान हो रहे हैं। पुरोहितों को सुबह से देर शाम तक अनुष्ठान करना पड़ रहा है।
चौरीचौरा क्षेत्र के तरकुलहा मंदिर, जंगल कुसुम्ही के बुढि़या माई मंदिर, जंगल कौड़िया के बास स्थान मंदिर में मेला लगा है। शहर के काली मंदिर गोलघर व दाऊदपुर, कालीबाड़ी, हठ्ठी माई मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भक्तों का तांता लगा है।