फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Devotees were emotional after watching Ramleela

Gorakhpur News: रामलीला देख भावविभाेर हुए श्रद्धालु

Sun, 21 May 2023 12:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 May 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Devotees were emotional after watching Ramleela
रासलीला देख भावविभाेर हुए श्रद्धालु
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोरखपुर। सूर्यकुंड धाम में आयोजित नौ दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ के चौथे दिन आयोजित रामलीला में वृंदावन के कलाकारों द्वारा मनु शतरूपा की तपस्या का मंचन देख श्रद्धालु भाव विभोर हो गए ।

महायज्ञ में वृंदावन के कथावाचक अखिलेशानंद ने विष्णु पुराण कथा मे भगवत प्राप्ति का मार्ग बताते हुए कहा कि भगवान अपने भक्तों को भाव से प्राप्त होते हैं। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं से हाथ उठवाकर पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रदूषण मुक्त जीवन जीने का संकल्प दिलवाया। इसके पूर्व आचार्य अवनीश शुक्ला, पंडित शैलेश पांडेय ने वैदिक रीति से यज्ञ कर्म एवं आरती संपन्न कराया। कार्यक्रम का संचालन सूर्यकुंड धाम विकास समिति के संयोजक संतोष मणि त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर बालक दास ब्रह्मचारी, मदन राजभर, परमात्मा राम त्रिपाठी, प्रणय कुमार श्रीवास्तव, पं सुनील मिश्रा, सच्चिदानंद द्विवेदी, शुक्ल कुशवाहा, रामचंद्र दास सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed