{"_id":"696d397f17302a4b4503b772","slug":"devotees-took-a-holy-dip-on-mauni-amavasya-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1201357-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
विज्ञापन
माैन अमावस्या पर स्नान के लिए उमड़े श्रद्धालु।
गोरखपुर। मौनी अमावस्या रविवार को आस्था और श्रद्धा के साथ मनाई गई। श्रद्धालुओं ने पवित्र नदियों में स्नान-दान किया। राप्ती तट के गुरु गोरक्षनाथ घाट व रामघाट पर सुबह चार बजे से ही श्रद्धालुओं के स्नान-दान का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालु परिवार समेत घाट पर पहुंचकर मौन रहकर स्नान किया। घाट पर मेले जैसा माहौल देखने को मिला।
शहर के राप्ती नदी के रामघाट व गुरु गोरक्षनाथ घाट पर सुबह चार बजे से श्रद्धालु घाट पर पहुंचने लगे। बहुत से श्रद्धालु परिवार समेत घाट पर पहुंचे थे। बारी-बारी से श्रद्धालु घाट पर आते जा रहे थे और स्नान-दान कर रहे थे। घाट पर श्रद्धालुओं ने गोदान भी किया। बड़हलगंज में स्थित सरयू नदी के घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। मौनी अमावस्या पर जो श्रद्धालु घाट पर स्नान के लिए नहीं पहुंच सके, उन्होंने घर पर ही पानी में गंगाजल डालकर स्नान किया।