Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Devotees rejoice in the Mangalpath of Rani Sati Dadi

Gorakhpur News: राणी सती दादी के मंगलपाठ में झूमे श्रद्धालु

Fri, 14 Nov 2025 02:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
Devotees rejoice in the Mangalpath of Rani Sati Dadi
एक ही तरह के परिधान में मारवाड़ी समाज की 151 महिलाओं ने किया मंगलपाठ
विज्ञापन


फरेंदा। राणी सती दादी के मंगलपाठ का आयोजन कस्बे के एक मैरिज हाल में बृहस्पतिवार को हुआ। जहां 151 मारवाड़ी समाज की सुहागिन महिलाओं ने एक ही तरह के परिधान धारण कर मां नारायणी का मंगल पाठ किया। इसमें भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया तथा प्रसाद भी ग्रहण किया। मंगलपाठ के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

राणी सती दादी का मंगलपाठ करते हुए पंडित रजत शर्मा ने बताया कि इस पाठ कों पढने व सुनने मात्र से ही प्राणियों का जीवन धन्य हो जाता है। उन्होंने कहा कि द्वापर युग मे महाभारत के समय अभिमन्यु चक्रव्यूह भेदने के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए। उनकी पत्नी उत्तरा ने सती होने की इच्छा जाहिर की उस समय वह गर्भवती थी । भगवान श्रीकृष्ण ने उत्तरा को सती होने से रोकते हुए वरदान दिया कि कलयुग में तुम्हारा जन्म होगा। कलयुग के संवत 1338 कार्तिक शुक्ल नवमी के दिन नारायणी जी का जन्म हुआ । बचपन मे ही सभी वेदों का पाठ कर लिया। शादी के बाद उनके पति को मार दिया गया। मां नारायणी सती हुई मां के सतीत्व के कारण उनकी पूजा विश्व के कोने कोने में होती है। मंगलपाठ के दौरान भिवानी की मुस्कान की टीम ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान विशाल बागला, कर्तव्य सरावगी, गोपाल बागला, सोनू तुलस्यान, वंदना बागला , शालिनी शर्मा, विमल बागला, सुनीता बागला, मनीषा सरावगी सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed