{"_id":"63c6507f78cb974d57358959","slug":"devotees-reached-gorakhnath-temple-offered-khichdi-2023-2023-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकर संक्रांति का मेला: गोरखनाथ मंदिर में पहुंचे श्रद्धालु, चढ़ाई खिचड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकर संक्रांति का मेला: गोरखनाथ मंदिर में पहुंचे श्रद्धालु, चढ़ाई खिचड़ी
Tue, 17 Jan 2023 01:11 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 17 Jan 2023 01:11 PM IST
सार
गोरखनाथ मंदिर में लगने वाला मकर संक्रांति का मेला एक महीने तक चलता है। मकर संक्रांति के दिन देश ही नहीं, विदेश से भी भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच कर बाबा को खिचड़ी चढ़ाते हैं। लेकिन, स्थानीय लोग महीने भर यहां आकर जब जिसे मौका मिला खिचड़ी चढ़ाते हैं। यही वजह है कि यहां लगातार खिचड़ी चढ़ाने वालों की भीड़ रहती है।
विज्ञापन
गोरखनाथ मंदिर मेला।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मकर संक्रांति को लेकर मंगलवार को गोरखनाथ मंदिर में पहुंचे श्रद्धालुओं ने गुरु गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाई। इसके बाद लोग मेले में जाकर आनंद लेते नजर आए।
विज्ञापन
गोरखनाथ मंदिर में लगने वाला मकर संक्रांति का मेला एक महीने तक चलता है। मकर संक्रांति के दिन देश ही नहीं, विदेश से भी भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच कर बाबा को खिचड़ी चढ़ाते हैं। लेकिन, स्थानीय लोग महीने भर यहां आकर जब जिसे मौका मिला खिचड़ी चढ़ाते हैं।
विज्ञापन
यही वजह है कि यहां लगातार खिचड़ी चढ़ाने वालों की भीड़ रहती है। सोमवार को बहुत से लोग आए और खिचड़ी चढ़ाई। लेकिन, मेले में हर वर्ग और धर्म के लोग आकर खरीदारी करते हैं। यहां पर सामान काफी सस्ता व कम रेट पर मिलने के कारण महिलाएं व पुरुष जमकर खरीदारी करते हैं।
विज्ञापन
मंगलवार को मेला परिसर में लोगों का भारी हुजूम दिखाई दिया। झूला चर्खी का लोग आनंद लेते रहे। इसी तरह से खान पान की दुकानों पर तथा सौदर्य प्रसाधन की दुकानों पर महिलाओं की भारी भीड़ दूसरे दिन मेले में दिखी।