फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Despite two deaths, the negligence continues... people are crossing the railway tracks, putting their lives at risk.

Gorakhpur News: दो मौतों के बाद भी लापरवाही जारी... जान जोखिम में डालकर पार कर रहे रेलवे क्रॉसिंग

Tue, 16 Dec 2025 12:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Despite two deaths, the negligence continues... people are crossing the railway tracks, putting their lives at risk.
कैण्ट रेलवे क्रासिंग ट्रेन आने के चलते बंद है उसके बाद भी लोग जान जोखिम में डालकर जाते हुए।अमर
- गोरखनाथ क्रॉसिंग के पास सोमवार को भी रेलवे लाइन को पार करते नजर आए लोग
विज्ञापन


- कैंट स्टेशन के पास बाइक लेकर नीचे से पार कर रहे क्रॉसिंग
- रविवार की शाम क्रॉसिंग पार करते समय एक महिला और बच्ची की हो गई थी मौत

अमर उजाला ब्यूराे
गोरखपुर। गोरखनाथ ओवरब्रिज के नीचे दुर्गाबाड़ी रेलवे क्रॉसिंग के पास रविवार की शाम हुए हादसे के बाद भी लोग बेपरवाह हैं। हादसे के अगले ही दिन सोमवार को गोरखनाथ क्रॉसिंग और कैंट रेलवे स्टेशन के पास लोग बेखौफ होकर रेलवे लाइन पार करते नजर आए। उनके भीतर न तो चेतावनी का असर दिखा और न ही हादसे की भयावहता से लोगों में डर दिखा।
सोमवार को दोपहर दो बजे के करीब गोरखनाथ क्रॉसिंग के पास स्थानीय लोग और राहगीर रेलवे लाइन पार करते नजर आए। कुछ लोग पैदल तो कई लोग साइकिल और बाइक लेकर ट्रैक को पार करते रहे। खासकर कैंट स्टेशन के पास स्थिति और भी चिंताजनक नजर आई, जहां कई लोग बाइक के साथ रेलवे लाइन के नीचे बने संकरे रास्ते से होकर गुजरते दिखे। यह रास्ता न तो सुरक्षित है और न ही अधिकृत, बावजूद इसके लोग समय बचाने के चक्कर में अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार की शाम गोरखनाथ ओवरब्रिज के नीचे रेलवे लाइन पार करते समय एक महिला और एक बच्ची ट्रेन की चपेट में आ गई थीं, जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई थी। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है लेकिन इसके बावजूद सोमवार को हालात जस के तस बने रहे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कई बार ट्रेन गुजरने के दौरान भी लोग जल्दबाजी में ट्रैक पार करने की कोशिश करते हैं। कुछ लोग हेडफोन लगाए रहते हैं, तो कुछ मोबाइल फोन पर बात करते हुए लाइन क्रॉस कर जाते हैं, जिससे खतरा और बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंट रेलवे क्रॉसिंग के पास खड़े अखिलेश सिंह ने बताया कि यह क्रॉसिंग काफी देर तक बंद रहती है। कई बार तो यहां एक घंटा बीत जाता है। ऐसे में जिन लोगों को देर होती है वे क्रॉसिंग के नीचे से बाइक को निकाल लेते हैं। अजीत गुप्ता ने बताया कि देर होने की वजह से लोग क्रॉसिंग को पार कर लेते हैं लेकिन जान जोखिम में डालना ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed