फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Designer clay bottles are selling well, and people prefer them as an alternative to refrigerators.

Gorakhpur News: घड़ों के बाद अब मिट्टी की बोतलों का ट्रेंड

Tue, 07 Apr 2026 02:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 07 Apr 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Designer clay bottles are selling well, and people prefer them as an alternative to refrigerators.
- मिट्टी के डिजाइनर बोतलों की खूब हो रही बिक्री, फ्रिज के विकल्प के रूप में लोग कर रहे पसंद
विज्ञापन




गोरखपुर। गर्मी की शुरुआत के साथ ही बाजार में मिट्टी की डिजाइनर बोतलें आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। भीषण गर्मी में मिट्टी की ये बोतलें फ्रिज के विकल्प के रूप में तेजी से बिक रही हैं। तेज धूप और अच्छी सेहत के लिए लोग अब प्लास्टिक की बोतल छोड़ प्राकृतिक शीतलता की ओर बढ़ रहे हैं। इसे टेराकोटा शिल्प और आधुनिक डिजाइन से तैयार किया गया है।
इन दिनों बाजार में मिट्टी के घड़ों के साथ ही मिट्टी के बोतले खूब बिक रही हैं। मजबूती के यह काफी खूबसूरत हैं। इन बोतलों को इस तरह डिजाइन किया गया है कि ये आसानी से बैग में फिट हो जाती हैं। साथ ही इन बोतलों को प्रसिद्ध टेराकोटा कला से तैयार किया गया है। इसकी बनावट प्लास्टिक और स्टील की बोतलों से कहीं ज्यादा सुंदर है। मिट्टी की बोतलों में पानी पीना भी काफी फायदेमंद माना जाता है। फ्रिज का बहुत ठंडा पानी गले और पाचन के लिए हानिकारक हो सकता है। मिट्टी की बोतल में रखा पानी प्राकृतिक रूप से ठंडा होता है। बाजार में इन डिजाइनर बोतलों की कीमत 150 रुपये से 500 रुपये तक हैं। इस गर्मी लोग इन बोतलों को खूब खरीद रहे हैं खासकर लड़कियों में इसका क्रेज काफी बढ़ गया है।
विज्ञापन



- ऑफिस में इस मिट्टी के बोतल को लेकर जाती हूं। दिखने में ये काफी सुंदर है। इसमें पूरे दिन पानी ठंडा रहता है। पानी पीने से एक सोंधी सी महक और प्राकृतिक स्वाद मिलता है। इससे बार-बार पानी पीने की इच्छा होती है और शरीर बेहतर तरीके से हाइड्रेटेड रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अल्का मिश्रा, बेतियाहाता


- मिट्टी के बोतल का पानी लाइब्रेरी में पढ़ाई के दौरान बहुत काम आता है। इसका ठंडा पानी से पढ़ते समय नींद नहीं आती। प्लास्टिक के बोतल से यह काफी ज्यादा बेहतर है। यह नॉर्मल पानी को भी कुछ समय में ही ठंडा कर देता है।
- वर्षा सिंह, तारामंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed