{"_id":"616bf6c8d218821de80bacde","slug":"deputy-cm-keshav-prasad-maurya-said-in-deoria-bjp-majority-government-will-be-formed-in-up-assembly-election-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022: देवरिया में बोले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, यूपी में फिर बनेगी भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022: देवरिया में बोले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, यूपी में फिर बनेगी भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार
Sun, 17 Oct 2021 03:41 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 17 Oct 2021 03:41 PM IST
सार
डिप्टी सीएम ने कहा कि जब-जब प्रदेश में सपा, बसपा की सरकार बनती है गुंडागर्दी एवं भ्रटाचार बढ़ता है। लोगों की जमीन, दुकान और मकानों पर कब्जा होता है। भाजपा की सरकार बनने पर सुशासन के साथ प्रदेश का विकास होता है।
विज्ञापन
देवरिया में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश सरकार के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश में आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में 300 से अधिक सीटें जीतकर एक बार फिर भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनने जा रही है। प्रदेश की जनता ने एक बार फिर सपा-बसपा-कांग्रेस की तिकड़ी को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है, क्योंकि भाजपा ने सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के साथ पूरी ईमानदारी से देश और प्रदेश के विकास का काम किया है।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रविवार को देवरिया जिले के पथरदेवा के आचार्य नरेन्द्र देव इंटर कॉलेज के मैदान में जनसंघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्व. रवींद्र किशोर शाही की 39वीं पुण्यतिथि पर आयोजित तीन दिवसीय किसान समृद्धि मेले एवं प्रदर्शनी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जब-जब प्रदेश में सपा, बसपा की सरकार बनती है गुंडागर्दी एवं भ्रटाचार बढ़ता है। लोगों की जमीन, दुकान और मकानों पर कब्जा होता है।
भाजपा की सरकार बनने पर सुशासन के साथ प्रदेश का विकास होता है। गांव, गरीब और किसानों की तरक्की होती है। विकास के साथ लोगों के जीवन स्तर में सुधार होता है। जब देश में गरीब का बेटा पीएम बनता है तो गरीबों के घर बनते हैं। हर घर में शौचालय बनता है। गरीबों को गैस के चूल्हे मिलते हैं। गांव-गांव में बिजली लगती है। गरीबों को निःशुल्क राशन मिलता है।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस परिवारवाद करती है। भजपा सरकार में देश और प्रदेश का तीव्र गति से विकास होता है। उन्होंने कहा कि स्व. रवींद्र किशोर शाही आदर्श पुरुष थे। उनके बताए गए रास्ते पर चलकर भाजपा का कमल पूरे देश में खिल रहा है। इस दौरान डिप्टी सीएम मौर्य ने लगभग 180 करोड़ 96 लाख की लागत से करीब 350 किमी. लंबी कुल 207 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया। उन्होंने 35 करोड़ की लागत वाली हेतिम पुर-महुआडीह मार्ग, 58 करोड़ की लागत से बनने वाली देवरिया-बेलडार मार्ग एवं देवरिया पकड़ी मार्ग को जल्द स्वीकृति प्रदान करने का आश्वासन दिया।
सांसद डा. रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश की तस्वीर बदली है। आने वाले समय में विकास की गति चलती रहे इसलिए भाजपा की पुनः वापसी जरूरी है। कार्यक्रम के आयोजक प्रदेश के कृषिमंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि स्व. रवींद्र किशोर शाही गांव के प्रधान से जनसंघ के प्रदेश अध्यक्ष तक की यात्रा तय की थी। उन्होंने मंत्री रहते हुए बिड़ला की बिजली काटकर गांव एवं गरीब को बिजली देने का साहस दिखाया था। स्व. शाही के पदचिन्हों पर चलते हुए पथरदेवा विधानसभा के साथ- साथ प्रदेश और देश में भजपा के कमल को खिलते रहने का व्रत लिया हूं।
इसके पूर्व डिप्टी सीएम ने फीता काटकर कर मेले का शुभारंभ किया। तत्पश्चात पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर किया। मेले में लगे सभी स्टालों का एक-एक कर उन्होंने निरीक्षण किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह एवं संचालन विजय बहादुर दुबे एवं मंजू पांडेय ने किया।