फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Deputy Chief Minister Brajesh Pathak honored 31 doctors under the Amar Ujala program in Gorakhpur.

समर्पण को सम्मान: DCM ब्रजेश पाठक ने कहा, सूबे में गोरखपुर-बस्ती मंडल के स्वास्थ्य विभाग का काम बेहतर

Thu, 30 Oct 2025 01:40 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Thu, 30 Oct 2025 01:40 PM IST
सार

उप मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि मुझे कहने में ये गौरव हासिल है कि यहां की चिकित्सकीय टीम ने बेहतर काम किया है। पूरे प्रदेश में गोरखपुर और बस्ती मंडल में स्वास्थ्य और चिकित्सा क्षेत्र में अच्छा काम हुआ है। नहीं तो अभी तक हाहाकार मचता है कि गोरखपुर में डेंगू के इतने मरीज आए। 

विज्ञापन
Deputy Chief Minister Brajesh Pathak honored 31 doctors under the Amar Ujala program in Gorakhpur.
उप मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दूसरों के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए अपना आराम छोड़ने वाले गोरखपुर-बस्ती मंडल के 31 डॉक्टरों के समर्पण के प्रति बृहस्पतिवार को अमर उजाला ने आभार जताया। मोहद्दीपुर के होटल रेडिसन ब्लू में पूर्वाह्न 11 बजे से प्रदेश के उप मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक इन चिकित्सकों को प्रशस्ति पत्र सौंप कर सम्मानित किया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुझे कहने में ये गौरव हासिल है कि यहां की चिकित्सकीय टीम ने बेहतर काम किया है। पूरे प्रदेश में गोरखपुर और बस्ती मंडल में स्वास्थ्य और चिकित्सा क्षेत्र में अच्छा काम हुआ है। नहीं तो अभी तक हाहाकार मचता है कि गोरखपुर में डेंगू के इतने मरीज आए। मरीज तो आ रहे हैं, पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है।

विज्ञापन

लेकिन मरीज नियंत्रित हैं। इसकी निगरानी मुख्यमंत्री के निर्देशन में हमारे और विभाग की तरफ से लगातार की जाती है, इसमें तभी सफलता मिली है। 2017 के पहले स्वास्थ्य विभाग का हाल सोचिए तो सहम जाएंगे। चिकित्सक थे, लेकिन समय से पहुंचते नहीं थे। दवाइयां उपलब्ध नहीं थी। मेडिकल कॉलेजों की संख्या के बारे में सभी जानते हैं।

वर्तमान समय में नीचे स्तर से स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करें तो हमारे पास 5 हजार की आबादी पर स्वास्थ्य उपकेंद्र या आरोग्य मंदिर है। पूरे प्रदेश में ऐसे 25 हजार सब सेंटर हैं, जिनको संचार रोग मंदिर भी कहते हैं।
विज्ञापन

इस दौरान इस कार्यक्रम में मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रामकुमार जायसवाल, सीएमओ गोरखपुर डॉ. राजेश कुमार झॉ और सीएमओ संतकबीरनगर डॉ. रामानुज कन्नौजिया, शिक्षाविद डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन्हें किया गया सम्मानित
डॉ. सुप्रिया सिंह, डॉ शिखा सेठ, डॉ. (मेजर) यश बर्धन दुबे, डॉ. सोनी सिंह, डॉ. राकेश चौधरी, डॉ. डीए खान, डॉ. एसएस कन्नौजिया, डॉ. डीके गुप्ता, डॉ. पीपी मिश्रा, डॉ. वीके वर्मा, डॉ. अजय कुमार चौधरी, डॉ. विमल कुमार द्विवेदी, डॉ. नितिन अग्रवाल, डॉ. अनूप कुमार श्रीवास्तव, डॉ. पीएन कुशवाहा, डॉ. शिप्रा पांडेय, डॉ. श्वेता त्रिपाठी, डॉ. विरेंद्र बी सिंह, डॉ. अजय कुमार श्रीवास्तव, डॉ. श्वेतांक मल्ल, डॉ. आदित्य पटेल, डॉ. आमिल हयात खान, डॉ. शुभम मिश्रा, डॉ. नदीम वारसी, डॉ. संतोष यादव, डॉ. राम लक्ष्मण यादव, डॉ. रफीउल्लाह खान, डॉ. सुशांत कुमार जायसवाल, डॉ. स्मृति आकांक्षा, डॉ. अमित सिंह श्रीनेत और डॉ. संतोष कुमार त्रिपाठी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed