{"_id":"649c429653f2b9104d0276f6","slug":"deputy-chairman-of-uttar-pradesh-state-disaster-management-authority-lt-gen-ravindra-pratap-shahi-held-a-review-meeting-of-various-departments-regarding-preparedness-to-deal-with-monsoon-flood-disaster-at-circuit-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-222775-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: स्थाई बाढ़ शरणालय बनाने के लिए खोजें स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: स्थाई बाढ़ शरणालय बनाने के लिए खोजें स्थान
विज्ञापन
उत्तरप्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने बाढ़ से निपटने की तैयारियां की समीक्षा की
बोले-जनपद के 146 गांव बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में, अभी से कर लें पूरी तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। उत्तरप्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल रविंद्र प्रताप शाही ने बुधवार को सर्किट सभागार में मानसून में आने वाली बाढ़ की आपदा से निपटने की तैयारियों के संबंध में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान बाढ़ के समय प्रभावित व्यक्तियों के लिए स्थाई रूप से बाढ़ शरणालय बनाने के स्थान खोजने का निर्देश दिया।
उपाध्यक्ष ने कहा कि जनपद के 146 गांव बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में हैं। इसलिए इन जगहों पर पूरी तैयारी की जाए। सरकारी व गैर सरकारी भवनों, गौशालाओं, पानी टंकी आदि पर वज्रपात से सुरक्षा के लिए अनिवार्य रूप से लाइटनिंग अरेस्टर (तड़ित आघात) उपकरण लगाएं। नाव पर क्षमता से अधिक लोगों के न बैठने, नाविकों को उपलब्ध कराए गए सेफ्टी किट के नाव पर उपलब्ध होने और नावों की नंबरिंग कराने का निर्देश दिया। उन्होंने सर्पदंश के दौरान क्या करें, क्या ना करें तथा बचाव के संबंध में तैयार लघु वृत्त चित्र का अनावरण भी किया।
बैठक का संचालन आपदा विशेषज्ञ गौतम गुप्ता ने किया। इस मौके पर उपाध्यक्ष ने तीन आपदा मित्रों अवधेश यादव, अजय यादव और रामकिशुन और एक मास्टर प्रशिक्षक अंकित कुमार सिंह को सम्मानित हुए एक हजार रुपये की नकद धनराशि दी।