फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Depressed youth commits suicide by hanging himself

Gorakhpur News: अवसाद में युवक ने फंदे से लटककर की खुदकुशी

Thu, 23 Nov 2023 01:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Nov 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Depressed youth commits suicide by hanging himself
- बच्चों के साथ मायके गई थी पत्नी, नोएडा से पिता के आने पर हुई जानकारी
विज्ञापन

- तीन दिन से नहीं उठ रहा था फोन, घर में बंद था ताला, पोस्टमार्टम में हैंगिंग की पुष्टि
अमर उजाला ब्यूरो
पादरीबाजार (गोरखपुर)। शाहपुर थानाक्षेत्र की मानस विहार कॉलोनी में बुधवार की सुबह ऑटो चलवाने वाले सुमंत ओझा (38) का फंदे से लटका शव मिला। फर्श पर खून भी फैला मिला। बुधवार को नोएडा से पिता के आने पर घटना की जानकारी हुई। पत्नी भी बच्चों के साथ मायके गई थी। घटना की सूचना पर पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम भी पहुंची। बताया जा रहा है कि अवसाद में आकर सुमंत ने खुदकुशी की है। शव पुराना होने की वजह से नाक से खून आया था।
सुमंत शहर में ऑटो चलवा कर जीवन यापन करते थे। तीन दिन पहले उनकी पत्नी देवरिया के रुद्रपुर बरांव स्थित मायके चली गई थी। इसके बाद से सुमंत घर में अकेले थे। पिता कोदई प्रसाद ओझा ने बताया कि तीन दिन पहले बेटे से उनकी बात हुई थी। इसके बाद से फोन रिसीव नहीं हो रहा था। बुधवार की सुबह नोएडा से घर पहुंचा तो गेट खुला था, लेकिन अंदर ताला बंद था। अंदर पहुंचा तो स्टोर रूम में बेटे का शव फंदे से लटक रहा था। उसके मुंह से खून निकला था जो सूख गया था, फर्श पर भी खून फैला हुआ था। जूठे बर्तन भी बिखरे पड़े थे।
विज्ञापन

कोदई ने बताया कि वह परिवार के साथ नोएडा में रहते हैं। तीन बेटों में दो साथ रहते हैं, दूसरे नंबर का सुमंत पत्नी और बच्चों के साथ मानस विहार में रहता था और ऑटो चलवाता थे। एक सप्ताह पहले उसकी पत्नी मायके गई थी। तीन दिन से बात नहीं होने पर वह नोएडा से गोरखपुर आए। उधर, पड़ोसियों का कहना था कि तीन दिन से किसी ने सुमंत को नहीं देखा था। तभी से दोनों गाड़ियां बाहर खड़ी हैं। चौकी प्रभारी विशाल उपाध्याय ने बताया कि युवक ने अवसाद में खुदकुशी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


00
फंदे से लटकता मिला किशोरी का शव
गीडा। गीडा इलाके के अड़िलापार में अंशिका उर्फ लक्ष्मी (16) का शव बुधवार को फंदे से लटका मिला। वह घर पर अकेले थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लक्ष्मी के पिता की 10 वर्ष पहले मौत हो चुकी है। वह दादा-दादी के साथ अकेले रहती थी। आठ वर्ष पहले मां ने दूसरी शादी कर ली और घघसरा में रहती है। बताया जा रहा है कि अंशिका गांव में स्थित एक प्राइवेट स्कूल में दसवीं में पढ़ती थी। बुधवार को दादी भोजन कर गांव में गई थी। चाची बैंक गई थी। सुबह 11 बजे दादी लौटी तो दूसरी मंजिल पर अंशिका का फंदे लटका शव मिला।
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed