{"_id":"635f5bf0a1e3815cb549786b","slug":"departmental-inquiry-of-inspector-helping-molested-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: दुष्कर्म आरोपी की मदद करने वाले दरोगा की होगी विभागीय जांच, SSP ने किया है निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: दुष्कर्म आरोपी की मदद करने वाले दरोगा की होगी विभागीय जांच, SSP ने किया है निलंबित
Mon, 31 Oct 2022 10:54 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 31 Oct 2022 10:54 AM IST
सार
पड़ोसी ने बुढ़िया माई मंदिर से लिफ्ट देने के बहाने गाड़ी पर बैठा लिया और फिर रास्ते में अपने साले के साथ मिलकर दुष्कर्म किया। पहले तो महिला ने केस दर्ज नहीं किया, लेकिन बाद में वह थाने आई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। इसी बीच विवेचक दरोगा संतोष यादव का एक ऑडियो आरोपी से बातचीत का सामने आ गया। पीड़िता खुद ऑडियो लेकर एसएसपी के पास पहुंची और सुनाया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में दुष्कर्म पीड़ित महिला की मदद की जगह आरोपी को बचाने के लिए दो गवाह मांगने के आरोपी दरोगा संतोष यादव के खिलाफ विभागीय जांच भी होगी। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने ऑडियो सुनने के बाद दरोगा को निलंबित कर विभागीय जांच का आदेश दिया है। जांच सीओ कैंट को सौंपी गई है। खबर है कि पुलिस ऑडियो की भी प्रयोगशाला में जांच कराएगी कि वह सही या नहीं।
जानकारी के मुताबिक, कुशीनगर निवासी महिला गोरखपुर में किराये के मकान में रहती है। पति बाहर रहता है। आरोप है कि पड़ोसी ने बुढ़िया माई मंदिर से लिफ्ट देने के बहाने गाड़ी पर बैठा लिया और फिर रास्ते में अपने साले के साथ मिलकर दुष्कर्म किया। पहले तो महिला ने केस दर्ज नहीं किया, लेकिन बाद में वह थाने आई।
पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। इसी बीच विवेचक दरोगा संतोष यादव का एक ऑडियो आरोपी से बातचीत का सामने आ गया। पीड़िता खुद ऑडियो लेकर एसएसपी के पास पहुंची और सुनाया।
विज्ञापन
ऑडियो सुनने के बाद एसएसपी ने शनिवार को दरोगा संतोष यादव को निलंबित कर विभागीय जांच का आदेश दे दिया है। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि दरोगा को निलंबित कर विभागीय जांच का आदेश दिया गया है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।