फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Department will connect farmers with National Agricultural Development Scheme

Gorakhpur News: राष्ट्रीय कृषि विकास योजना से किसानों को जोड़ेगा विभाग

Tue, 08 Oct 2024 04:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 08 Oct 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
Department will connect farmers with National Agricultural Development Scheme
महराजगंज। एक जिला एक उत्पाद की तर्ज पर प्रदेश में एक ब्लाॅक एक उत्पाद को विकसित करने और किसानों की आय बढ़ाने की तैयारी में शासन है। इसके तहत जिले से ब्लाॅकवार फसलों की सूची भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन

अब उन फसलों का उत्पादन बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय कृषि विकास योजना से किसानों को जोड़ने की तैयारी है। इसके लिए उद्यान विभाग की ओर से अक्तूबर माह में जागरूकता अभियान चलाने की तैयारी है। सहफसली और शाकभाजी, मसालों की खेती के लिए न सिर्फ शंकर बीज विभाग उपलब्ध कराएगा, बल्कि योजना के तहत अनुदान भी उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के जरिए किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की मुहिम उद्यान विभाग तय कर रहा है। एक ब्लॉक एक उत्पाद के तहत ब्लाॅक क्षेत्र में अधिक उत्पादन वाली फसल की सूची पहले प्राप्त की। अब राष्ट्रीय कृषि विकास योजना को उत्पादन से जुड़े किसानों को अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। जिला उद्यान अधिकारी संजय रस्तोगी ने बताया कि विभाग की तैयारी है कि ब्लाॅकवार शिविर लगाकर योजना के विषय में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस योजना के तहत निशुल्क शंकर प्रजाति के बीज किसानों को उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही उत्पादन रकबे के अनुसार अनुदान भी उपलब्ध कराया जाएगा। शाकभाजी, सहफसली और मसाला वर्ग की खेती के लिए इस योजना से भरपूर लाभ लिया जा सकता है।


किसानों को उद्यान विभाग में पंजीकरण किया जाएगा। पंजीकरण के लिए आधार कार्ड, बैंक पासबुक, खतौनी और दो फोटो लेकर फिर ऑनलाइन भी आवेदन करना होगा। किसान किस वर्ग की खेती करना चाहता है इसकी जानकारी लेकर निशुल्क बीज व अनुदान का लाभ प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed