{"_id":"65f72ce73a98dc51d0033d5d","slug":"deoria-stadium-champion-in-handball-gorakhpur-news-c-208-1-sgkp1008-121630-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: हैंडबाल में देवरिया स्टेडियम चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: हैंडबाल में देवरिया स्टेडियम चैंपियन
विज्ञापन
स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित हैंडबाल प्रतियोगिता में खिलाडियाे ने किया प्रतिभाग।संवाद
-ताइक्वांडो में खिलाड़ियों ने किया दमदार प्रदर्शन, आठ टीमों में 80 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग
- स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित हुआ जनपद स्तरीय महिला ताइक्वांडो व हैंडबाल प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। खेल निदेशालय की ओर से स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को जनपद स्तरीय महिला हैंडबाल एवं प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें विभिन्न स्कूलों की टीमों एवं खिलाड़ियों ने उत्साह संग प्रतिभाग किया। हैंडबाल के फाइनल में स्पोर्ट्स स्टेडियम देवरिया ने माध्यमिक विद्यालय खुखुंदू को 11-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया,वहीं ताइक्वांडो में विभिन्न भार वर्ग में प्रथम तीन स्थान पर आए खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किया गया। हैंडबाल में आठ टीमों एवं ताइक्वांडो में 80 महिला खिलाडियों ने प्रतिभाग किया। क्रीड़ाधिकारी राज नारायण प्रसाद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ किया।
समापन समारोह में विजेता/उपविजेता खिलाडि़यों को डाॅ. विनोद सिंह एवं जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष संजय कानोडिया ने पुरस्कार प्रदान किया। ताइक्वांडो प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में दिलीप यादव, हर्ष यादव, मिथुन प्रजापति, विशाल कुमार, अभिषेक कुमार, हैंडबाल में निर्णायक अमर नाथ त्रिपाठी सचिव जिला हैंडबाल संघ, दिवाकर मणि त्रिपाठी, सुरेंद्र शुक्ला, अजय राय, रमेश थामस, कृष्णा यादव, संजय सिंह, शेषनाथ मिश्रा की देखरेख में संपन्न हुई। संचालन गिरीश सिंह ने किया।
इस दौरान डाॅ. डीके त्रिपाठी, अवधेश यादव, लालू सिंह यादव, रिंकू सिंह, अशोक सिंह, विकास मिश्रा, कादिर आलम, सुरेश कुमार आदि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
-- -- -- -
ताइक्वांडो में इन खिलाड़ियों ने जीता स्वर्ण, रजत और कांस्य
अंडर 42 किलो भार वर्ग में सिद्धि प्रजापति पहले, अंकिता चौरसिया दूसरे व समृद्धि राज व सिदिशी पांडेय तीसरे स्थान पर रहीं। अंडर- 44 भार वर्ग में अराध्या कन्नौजिया, सिद्धि राय आध्या गोड़ व वैष्णवी, अंडर 46 भार वर्ग में सौम्या सिंह, संजू तिवारी एवं दीक्षा राज व सांभवी प्रजापति, अंडर- 49 भार वर्ग में रिद्धि प्रजापति, अलका एवं रिद्धी दीक्षित व अराध्या राजभर, अंडर-52 भार वर्ग में स्नेहा पांडेय, आरोही वर्मा एवं कामना यादव व आंचल गौड़, अंडर- 55 भार वर्ग में अस्मिता सिंह, आराधना यादव एवं आकांक्षा व साक्षी चतुर्वेदी, अंडर-59 भार वर्ग में सलोनी गुप्ता, रोशनी गौड़ एवं सुप्रिया विश्वास व कात्यायनी सिंह, अंडर- 63 भार वर्ग में आयुषी कुशवाहा, अर्चना प्रजापति एवं अनन्या यादव व सांभवी प्रजापति, अंडर-68 भार वर्ग में तूषिका वर्मा, गार्गी मिश्रा एवं आलिया सिंह व अमृता यादव, 68 किलो से अधिक भार वर्ग में तन्नु वर्मा, ज्योति यादव एवं निशिता चौहान
व भव्या क्रमश:पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं।