फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Deoria rpf jawan died of current went to catch oil theft

देवरिया: तेल चोरों को पकड़ने के लिए गए आरपीएफ जवान की करंट से मौत, चोर फरार

Sun, 26 Feb 2023 06:39 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sun, 26 Feb 2023 06:39 PM IST
सार

वाराणसी जनपद के लोहटा थाना क्षेत्र के  विशुनपुर गांव निवासी सुधीर सिंह 38 वर्ष पुत्र तेज बहादुर देवरिया सदर रेलवे स्टेशन के आरपीएफ पोस्ट पर दो साल से तैनात थे।

विज्ञापन
Deoria rpf jawan died of current went to catch oil theft
मृतक जवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवरिया के बैतालपुर रेलवे स्टेशन के पास तेल डिपो के यार्ड में रविवार  को तेल चोरों को पकड़ने के लिए गए एक आरपीएफ जवान की एचटी लाइन के चपेट में आने से मौत हो गई। जबकि चोर मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी होने पर वाराणसी के कमांडेट ने मामले की जांच का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


वाराणसी जनपद के लोहटा थाना क्षेत्र के  विशुनपुर गांव निवासी सुधीर सिंह 38 वर्ष पुत्र तेज बहादुर देवरिया सदर रेलवे स्टेशन के आरपीएफ पोस्ट पर दो साल से तैनात थे। किसी ने सूचना दिया कि डीजल और पेट्रोल भरे बैगन से चोर तेल निकाल रहे है।
विज्ञापन


इसकी जानकारी होने पर यार्ड में तो उनको चोर बैगन में पाइप लगाकर तेल चुराते नजर आएं। पकड़ने के लिए वह बैगन पर चढ़े तो एचटी लाइन के चपेट में आ गए और मौके पर मौत हो गई। आरपीएफ निरीक्षक मनभरन ने बताया कि चोर फरार हो गए है। सिपाही की मौत के मामले आला अफसरों को जानकारी दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed