{"_id":"60c456448ebc3ed2304f8eb1","slug":"deoria-police-arrested-former-bsp-mlc-ramu-dwivedi-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: लखनऊ में पूर्व एमएलसी रामू द्विवेदी गिरफ्तार, कुंडली खंगालने में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: लखनऊ में पूर्व एमएलसी रामू द्विवेदी गिरफ्तार, कुंडली खंगालने में जुटी पुलिस
Sat, 12 Jun 2021 12:39 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 12 Jun 2021 12:39 PM IST
सार
पुलिस ने रामपुर कारखाना, सदर कोतवाली और बरहज में दी दबिश।
विज्ञापन
गिरफ्तारी का सीसीटीवी फुटेज सामने आया।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के माफिया व बसपा के पूर्व एमएलसी भुजौली कालोनी निवासी संजीव उर्फ रामू द्विवेदी को देवरिया पुलिस ने शुक्रवार की रात लखनऊ के बहुखंडी स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम उनको आज दोपहर में लेकर कोतवाली पहुंचेगी। अभी उनको पुलिस ने रामपुर कारखाना में रखा है। पूर्व एमएलसी के नेटवर्क को खंगालने में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस ने रात में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापा मार कर करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया। जबकि उनके कई करीबी पुलिस के भय से भूमगित हो गए हैं।
रामू के खिलाफ सदर कोतवाली में संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था, लेकिन बाद में मामले की विवेचना कुशीनगर पुलिस को ट्रांसफर कर दी गई। जहां पुलिस ने प्राणघातक हमला होने का अपराध नहीं पाए जाने के बाद चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी। उधर, युवा समाजसेवी एवं व्यापारी निकुंज अग्रवाल की पिटाई कर धमकी देने के मामले में भी सुलह हो गई थी।
दोनों मामलों में पुलिस ने फिर से कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी मामले में पुलिस ने रामू को लखनऊ से हिरासत में लेकर देवरिया के लिए रवाना हुई है। आज दोपहर तक सदर कोतवाली में पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। एसपी डा. श्रीपति मिश्र ने शराब व्यापारी संजय केडिया पर जानलेवा हमले के पुराने मामले में सख्त कार्रवाई का आदेश दिया है।

इस मामले में कोतवाली पुलिस ने पूर्व एमएलसी संजीव द्विवेदी उर्फ रामू, विशाल राव चंदेल, संजय चौरसिया सहित अन्य लोगों पर हत्या के प्रयास और रंगदारी का केस दर्ज किया। रात में सदर कोतवाली की पुलिस ने रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र से एक अध्यापक को हिरासत में लिया है, जिसका भाई रामू के साथ रहता था।
शहर के भुजौली कालोनी स्थित रामू के आवास पर भी पुलिस ने छापा मारा, जहां ताला बंद मिला। इसके बाद पुलिस ने पूर्व सभासद नीलम मल्ल के घर दबिश दी। यहां पर पुलिस ने परिजनों के साथ दुर्व्यहार भी किया और धमकी देने का आरोप है।
बरहज थाने की पुलिस ने गोपवापार गांव से एक युवक को हिरासत में लिया है। जिसके तार रामू से जुड़े माने जा रहे है। इस युवक पर कोतवाली में मुकदमा भी पहले का दर्ज है। इसके साथ एक पूर्व ग्राम प्रधान और पूर्व सभासद के घर भी पुलिस पहुंची लेकिन दोनों नहीं मिले। जबकि दूसरी तरफ रामू के लग्जरी गाड़ी से चलने वाला एक एमएलसी का प्रतिनिधि पुलिस के भय से भूमगित हो गया हे। कोतवाल राजू सिंह ने बताया कि रामू सहित कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया।