{"_id":"66e4c491d9aca312910023e4","slug":"deoria-news-weather-will-change-from-today-chances-of-heavy-rain-again-for-two-days-from-tomorrow-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-684627-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: आज से बदलेगा मौसम, कल से दो दिन फिर झमाझम बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: आज से बदलेगा मौसम, कल से दो दिन फिर झमाझम बारिश के आसार
विज्ञापन
गोरखपुर। दो दिन पहले ही जून जैसी गर्मी का एहसास कराने के बाद मौसम ने फिर करवट ली है। बृहस्पतिवार की रात में बारिश के बाद शुक्रवार सुबह भी कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई। हालांकि दिन गर्म रहा। शनिवार से फिर बदलाव दिखेगा। रविवार और सोमवार को गोरखपुर व आसपास झमाझम बारिश का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जताया है।
इस बार मौसम अपने व्यवहार के अनुकूल ही हर दिन, हर सप्ताह अलग ही रंगत में नजर आ रहा है। अगस्त में अच्छी बारिश के बाद सितंबर में तेज गर्मी ने विशेषज्ञों को हैरान कर दिया। धूप इतनी तेज होती थी कि लोगों को सितंबर में जून जैसी गर्मी का एहसास होने लगा। लेकिन अचानक ही फिर बदलाव दिखा और बारिश ने गर्मी से परेशान लोगों को तर बतर कर दिया।
पहले सप्ताह में हुई बारिश से अभी लोग ठीक से राहत महसूस कर भी नहीं पाए थे कि फिर उमस भरी गर्मी शुरू हो गई। इसके बाद बुधवार रात और बृहस्पतिवार रात में फिर मौसम ने करवट ली और कुछ देर के लिए ही सही लेकिन तेज बारिश हुई। बारिश के साथ चली हवाओं ने तापमान को नीचे ला दिया। रात में एसी चलाने वालों को भोर में स्विच ऑफ करना पड़ा। कूलर और पंखे से ही काम चला। इसके बाद शुक्रवार को फिर दिन में तेज गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया। हालांकि दिन में कई बार धूप-छांव की भी स्थिति रही। अब फिर से बदलाव के आसार हैं।
विज्ञापन
मौसम विज्ञानी कैलाश पांडेय के मुताबिक वर्षा की वायुमंडलीय परिस्थितियां दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश में बनी हुई हैं। वहां एक हवा के कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसका सर्वाधिक प्रभाव 15 सितंबर से दिखेगा। इसके बाद 16-17 सितंबर को झमाझम बारिश की संभावना बन रही है। गोरखपुर के उत्तरी क्षेत्र में मध्यम और दक्षिण क्षेत्र में हल्की बारिश होने का अनुमान है। इस बारिश से अधिकतम तापमान भी नियंत्रित रहेगा। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। आर्द्रता भी 70 से 90 प्रतिशत के बीच रहने की संभावना है।