{"_id":"66e4cd4d4d758c51f601bf14","slug":"deoria-news-super-specialty-service-started-for-children-in-brd-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-684441-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बीआरडी में बच्चों के लिए भी शुरू हुई सुपर स्पेशयलिटी सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बीआरडी में बच्चों के लिए भी शुरू हुई सुपर स्पेशयलिटी सेवा
विज्ञापन
गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल काॅलेज के 500 बेड बाल रोग चिकित्सा संस्थान में अब बच्चों के लिए सुपर स्पेशियालिटी ओपीडी शुरू की गई है। बच्चों में सांस, हृदय, किडनी, दिमाग व आनुवांशिक गंभीर बीमारियां चिंताजनक स्तर पर पहुंच रहीं हैं। इसीलिए विशेष ओपीडी शुरू की गई है।
प्राचार्य डॉ. रामकुमार जायसवाल ने बताया कि न्यो नेटल व सामान्य ओपीडी के साथ अब सुपर स्पेशियलिटी उपचार की सुविधा भी शुरू हो गई है। पहले इन बीमारियों से गंभीर बच्चों को लखनऊ या दिल्ली के लिए रेफर करना पड़ता था। विशेष ओपीडी शुरू हो जाने से पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार व नेपाल के रोगियों को बड़ी राहत मिलेगी।
सुपर स्पेशियलिटी उपचार के लिए डेवलपमेंटल न्यूरोलाॅजी, पीडियाट्रिक पल्मोनोलाॅजी, पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलाॅजी का ओपीडी शुरू की गई है। पीडियाट्रिक नेफ्रोलाॅजी, न्यूट्रीशन क्लीनिक, पीडियाट्रिक हिमैटो-आंकोलाॅजी, पीडियाट्रिक आर्थोपेडिक्स व जेनेटिक क्लीनिक की भी शुरुआत हो गई है। ब्यूरो