{"_id":"67ec3d7a7a5ebf546c0d1c4a","slug":"deoria-news-spark-came-out-from-combine-machine-nine-acres-of-wheat-crop-burnt-gorakhpur-news-c-208-1-sgkp1009-150671-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: कंबाइन मशीन से निकली चिंगारी, नौ एकड़ गेहूं की फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: कंबाइन मशीन से निकली चिंगारी, नौ एकड़ गेहूं की फसल जली
विज्ञापन
देसही देवरिया। महुआडीह थाना क्षेत्र के पुरैनी गांव में मंगलवार को खेत में गेहूं के फसल की कटाई के दौरान कंबाइन मशीन से निकली चिंगारी से आग लग गई। इससे दो गांवों के 15 से अधिक किसानों की करीब नौ एकड़ गेहूं की फसल जल कर राख हो गई। मौके पर जुटे कई गांव के लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। सूचना पर पहुंची राजस्व टीम ने क्षति का जायजा लिया। पुरैनी गांव में कंबाइन मशीन से गेहूं के फसल की कटाई चल रही थी। नाथूृ के खेत में कंबाइन मशीन में कुछ खराबी आ गई। इसी बीच कंबाइन से निकली चिंगारी से फसल में आग लग गई। मौजूद लोग अभी कुछ समझ पाते कि आग तेजी से फैल गई। राम अवध चौहान, फूलबदन चौहान, रामेश्वर चौहान, जय प्रकाश चौहान, ओमप्रकाश चौहान, प्रेमा देवी, कमलेश चौहान, राजेश, विनोद, मिलिट्री चौहान, जवाहर चौहान के खेत को आग ने अपने आगोश में ले लिया।
आग सोनबरसा गांव तक पहुंच गई। यहां की बदामी देवी, शंभू, गोमल, मनीता देवी आदि की भी फसल जल गई। मौके पर महुआडीह और रामपुर कारखाना पुलिस ने पहुंचकर आग बुझाने में सहयोग किया। रामपुर कारखाना के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पुरैनी गांव में कंबाइन मशीन से निकली चिंगारी से आग लग थी।