फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Shrimad Bhagwat Katha will be inaugurated from today in the presence of CM in Gorakhnath temple.

Gorakhpur News: गोरखनाथ मंदिर में CM की मौजूदगी में शुरू होगी श्रीमद्भागवत कथा, यहां से मिलेगी निशुल्क बस सेवा

Sat, 14 Sep 2024 11:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 14 Sep 2024 11:01 AM IST
सार

गोरखनाथ मंदिर में महंत दिग्विजयनाथ की 55वीं एवं महंत अवेद्यनाथ की 10वीं पुण्यतिथि पर गोरखनाथ मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ शनिवार को दोपहर 2:30 बजे से होगा। जबकि, व्याख्यानमाला का शुभारंभ 15 सितंबर को होगा। पुण्यतिथि सप्ताह समारोह के उद्घाटन व समापन समारोह में मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ भी सम्मिलित होंगे। उनके मार्गदर्शन में कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया जा चुका है।

विज्ञापन
Shrimad Bhagwat Katha will be inaugurated from today in the presence of CM in Gorakhnath temple.
ब्रह्मलीन महंतद्वय ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ व ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखनाथ मंदिर में महंत दिग्विजयनाथ की 55वीं एवं महंत अवेद्यनाथ की 10वीं पुण्यतिथि पर गोरखनाथ मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ शनिवार को दोपहर 2:30 बजे से होगा। जबकि, व्याख्यानमाला का शुभारंभ 15 सितंबर को होगा। पुण्यतिथि सप्ताह समारोह के उद्घाटन व समापन समारोह में मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ भी सम्मिलित होंगे। उनके मार्गदर्शन में कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया जा चुका है।

विज्ञापन


गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ ने बताया कि 14 सितंबर से श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का शुभारंभ होगा। मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ और प्रतिष्ठित धर्माचार्य, साधु-संत तथा यजमानगण की मौजूदगी में अखंड ज्योति तथा श्रीमद्भागवत महापुराण की भव्य शोभायात्रा मंदिर गर्भगृह से कथा स्थल (दिग्विजयनाथ स्मृति भवन) तक जाएगी।
विज्ञापन


श्रीमद्भागवत महापुराण कथा ज्ञानयज्ञ में श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान काशी से पधारे, कथाव्यास जगद्गुरु अनंतानंद काशी पीठाधीश्वर स्वामी डॉ. राम कमलदास वेदांती (श्रीराम मंदिर, गुरुधाम, वाराणसी) कराएंगे। इस कथा श्रवण का पुण्य लाभ 20 सितंबर तक दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक प्राप्त किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सम्मेलन के उद्घाटन दिवस पर राज्यसभा के उपसभापति होंगे मुख्य अतिथि
योगी कमलनाथ ने बताया कि ब्रह्मलीन महंत द्वय की पावन स्मृति में समसामयिक विषयों पर सम्मेलन का शुभारंभ 15 सितंबर को सुबह 10:30 बजे से महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन में होगा। इसके उद्घाटन दिवस पर रविवार को ‘लोकतंत्र की जननी है भारत’ विषयक सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि हरिवंश नारायण सिंह उपसभापति, राज्यसभा उपस्थित रहेंगे। स्थानीय वक्ता प्रो. सदानंद गुप्त पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान, लखनऊ होंगे।

20 और 21 को श्रद्धांजलि सभा
पुण्य तिथि समारोह के आखिरी दो दिन श्रद्धांजलि सभा के नाम होंगे। 20 सितंबर को युगपुरुष महंत दिग्विजयनाथ और 21 सितंबर को महंत अवेद्यनाथ की श्रद्धांजलि सभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में मुख्य अतिथि महंत बालकनाथ, महंत शेरनाथ, डाॅ. राम विलास वेदांती, महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के सभी संस्थाओं के संस्थाध्यक्ष तथा अनेक संत श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

श्रीमद्भागवत महापुराण कथा ज्ञान-यज्ञ, सप्त दिवसीय सम्मलेन एवं श्रद्धांजलि सभा का लाइव प्रसारण गोरखनाथ मंदिर के फेसबुक पेज, एक्स (ट्विटर हैंडल) और यू-ट्यूब चैनल पर किया जाएगा।

श्रद्धालुओं के लिए गोरखनाथ मंदिर की तरफ से निशुल्क बस सेवा
योगी कमलनाथ ने बताया कि गोरखनाथ मंदिर में श्रीमद्भागवत महापुराण कथा सुनने वाले श्रद्धालुओं के लिए गोरखनाथ मंदिर की ओर से प्रतिदिन निशुल्क बस सेवा कथा स्थल तक लाने-ले जाने के जिए निर्धारित स्थानों से दोपहर 2.00 बजे से उपलब्ध होगी।

-लालडिग्गी पार्क, बाबा चैनसिंह मंदिर, इलाहीबाग, सूर्यकुंड ओवरब्रिज, रामलीला मैदान अंधियारी बाग होते हुए गोरखनाथ मंदिर तक
-मुंशी प्रेमचंद पार्क, टीडीएम चौराहा, रीड साहब धर्मशाला, शास्त्री चौक, गोलघर, धर्मशाला होते हुए गोरखनाथ मंदिर तक

-मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गिरधरगंज, छात्रसंघ चौराहा, विश्वविद्यालय चौराहा, रेलवे स्टेशन महाराणा प्रताप तिराहा होते हुए गोरखनाथ मंदिर तक

-गीता गार्डेन, धर्मपुर तिराहा, पादरी बाजार पुलिस चौकी, खजांची चौराहा, स्पोर्ट्स कॉलेज राणी सती मंदिर, जंगल नकहा ओवरब्रिज, रामनगर चौराहा होते हुए गोरखनाथ मंदिर तक

-महेसरा, बरगदवा, राजेंद्र नगर होते हुए गोरखनाथ मंदिर तक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed