फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Deoria News: Electric poles put a break in the construction of sixlane...work affected

Gorakhpur News: सिक्सलेन के निर्माण में बिजली के खंभों ने लगाया ब्रेक...काम प्रभावित

Sat, 14 Sep 2024 05:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 14 Sep 2024 05:32 AM IST
विज्ञापन
Deoria News: Electric poles put a break in the construction of sixlane...work affected
गोरखपुर। पैडलेगंज से ट्रांसपोर्टनगर तक बन रहे सिक्सलेन सड़क के निर्माण में बिजली के खंभे बाधक बन गए हैं। बिजली खंभों के शिफ्ट नहीं होने से पिछले 15 दिन से फ्लाईओवर का काम भी रुका हुआ है। इसके बावजूद कार्यदायी संस्था इसको लेकर गंभीर नहीं है। सेतु निगम के जिम्मेदारों का कहना है कि पोल शिफ्ट होने के बाद ही वह फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू करा पाएंगे। वहीं, देवरिया बाईपास रोड पर फ्लाईओवर का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है। पांच पिलर को करीब तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन


ट्रांसपोर्टनगर चौराहा से देवरिया बाईपास तिराहा होते हुए पैडलेगंज तक सिक्सलेन बनाया जाना है। इसी फ्लाईओवर से लिंक करके देवरिया बाईपास रोड पर उतरने के लिए 434 मीटर लंबा फ्लाईओवर भी बनेगा। इस परियोजना पर कुल 550 करोड़ रुपये खर्च होंगे। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद कार्यदायी संस्था सेतु निगम ने फरवरी 2023 से निर्माण कार्य शुरू कर दिया। सिक्सलेन के फ्लाईओवर से लिंक करके देवरिया बाईपास रोड पर 434 मीटर लंबा फ्लाईओवर पंचमुखी हनुमान मंदिर के समीप उतरेगा। इसके लिए देवरिया रोड पर पिलर बनाए जा रहे हैं। शुक्रवार तक पांच पिलर का फाउंडेशन तैयार कर उसके ढलाई का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


वहीं, पैडलेगंज से ट्रांसपोर्टनगर तक सिक्सलेन सड़क का निर्माण कार्य रुका हुआ है। सड़क चौड़ीकरण के बीच में आने वाले बिजली पोल के शिफ्ट नहीं होने के चलते सेतु निगम पुल का निर्माण कार्य नहीं शुरू करा पाया है। हालांकि पुल के लिए उसने 76 पिलर तैयार कर लिए हैं। अब उसके ऊपर के हिस्से में निर्माण कार्य होना है। विभाग के मुताबिक बिजली के तार व खंभे समेत अन्य अवरोध नहीं हट पाने की वजह से आगे का निर्माण कार्य नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था सेतु निगम के अधिकारियों के मुताबिक फ्लाईओवर के नीचे नौसड़-पैडलेगंज सिक्सलेन का निर्माण करा रहे लोक निर्माण विभाग को इस रूट से बिजली के खंभे और तार हटाने हैं। साथ ही नाले और सर्विस लेन का निर्माण भी कराना है। इन तीनों काम की रफ्तार सुस्त होने की वजह से फ्लाईओवर के आगे का निर्माण कार्य नहीं हो पा रहा है। पीडब्ल्यूडी के जिम्मेदारों का कहना है कि पोल शिफ्टिंग के लिए बिजली निगम से शिफ्टिंग का समय मांगा गया है। समय मिलते ही पोल के शिफ्टिंग का काम शुरू करा दिया जाएगा।

फ्लाईओवर के दोनों तरफ बनेगा सर्विस लेन



ट्रांसपोर्टनगर से देवरिया बाईपास तिराहा और देवरिया रोड पर बनने वाले फ्लाईओवर के दोनाें तरफ सर्विसलेन बनाई जाएगी। इस सर्विसलेन की चौड़ाई दोनों तरफ 12-12 मीटर होगी। इसके अलावा देवरिया बाईपास तिराहा पर दोनों फ्लाईओवर को जोड़ने के लिए गोलंबर बनाया जाएगा। इस गोलंबर की लंबाई तकरीबन 35 मीटर होगी। सर्विसलेन में पड़ने वाले बिजली के खंभों के नहीं हटने से काम बाधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed