फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Deoria News: Dead body of a young man who had gone with friends found in a drain, suspicion of murder

Gorakhpur News: दोस्तों के साथ गए युवक का नाले में मिला शव, हत्या की आशंका

Sat, 14 Sep 2024 05:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 14 Sep 2024 05:50 AM IST
विज्ञापन
Deoria News: Dead body of a young man who had gone with friends found in a drain, suspicion of murder
जानीपुर। गोला थाना क्षेत्र के बनकटा निवासी शशांक राय पुत्र धनंजय राय (28) का शव शुक्रवार को गोला कौड़ीराम मार्ग पर तरैना नाले में मिला। शशांक बृहस्पतिवार की शाम दो दोस्तों के साथ कौड़ीराम गया था। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शशांक उर्फ निहाल बृहस्पतिवार की शाम बनकटा निवासी दो दोस्तों के साथ एक बुलेट व एक बाइक से कौड़ीराम की ओर निकला था। देर रात करीब 10 बजे कौड़ीराम से शराब के नशे में लौटते वक्त शशांक बुलेट को चला रहा था और एक दोस्त पीछे बैठा हुआ था, जबकि दूसरी बाइक को एक अन्य दोस्त चला रहा था। दोनों बाइक तेज गति में तरैना नाले पर बने चिलवा पुल के पास पंहुची ही थी कि आपस में टकरा गयीं।
विज्ञापन

बाएं तरफ बुलेट पर सवार शशांक अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गया तथा छटक कर नाले में चला गया। चिलवा पुल के पास रहने वाले कुछ लोग आवाज सुन कर घटना स्थल की तरफ गये तो देखा कि रेलिंग के पास एक बाइक गिरी पड़ी थी। दोनों दोस्त नीचे बाइक सवार को खोज रहे थे। वहां मौजूद लोगों ने जब पूछा तो शशांक को खोज रहे दोनों दोस्तों ने उसके गिरने की बात बताई। आसपास मौजूद लोगो ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। देर रात तक शशांक की खोज की गयी लेकिन नहीं मिलने पर सभी लोग चले गये। सुबह होते ही पुलिस और परिजन तलाश में जुट गये।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर शशांक का शव मिला। पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं मृतक के पिता द्वारा गोला थाने में प्रार्थना पत्र देकर तीन के खिलाफ हत्या की आशंका जताई गई है।

थाना प्रभारी मधुपनाथ मिश्र ने बताया कि घटनाक्रम को देखते हुए तथा साक्ष्यों के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है। पिता के तहरीर के मुताबिक हत्या का केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed