फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Deoria News: Chinese garlic disappeared from Sahabganj market after the raid

Gorakhpur News: छापे के बाद साहबगंज मंडी से गायब हुआ चीन का लहसुन

Sat, 14 Sep 2024 04:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 14 Sep 2024 04:48 AM IST
विज्ञापन
Deoria News: Chinese garlic disappeared from Sahabganj market after the raid
गोरखपुर। साहबगंज मंडी में खाद्य विभाग और मंडी समिति की टीम ने बृहस्पतिवार को छापा मारकर दुकानों से लहसुन के सैंपल लिए थे। इसके बाद शुक्रवार को मंडी से संदिग्ध लहसुन गायब हो गया। सतर्क कुछ व्यापारियों ने इसे दुकान से हटा दिया।
विज्ञापन

साहबगंज मंडी जब शुक्रवार को खुली तो कुछ व्यापारियों को एक बार फिर छापे का डर था। इसे लेकर व्यापारियों ने प्रतिबंधित लहसुन को अपने दुकानों से हटाकर इसका कारोबार न करना उचित समझा। दिनभर फुटकर व साहबगंज के व्यापारियों की निगाहें आने-जाने वालों पर ही थीं। बता दें कि चीन का लहसुन नेपाल के रास्ते महाराजगंज सोनौली होते हुए साहबगंज मंडी में आ रहा था। यह देसी लहसुन से अलग है। चिकित्सक बताते हैं कि चीन का लहसुन खाने से स्वास्थ्य को नुकसान पहुंच सकता है। महेवा मंडी के सुपरवाइजर मनीष सिंह ने बताया कि साहबगंज मंडी में खाद विभाग के साथ हम लोगों ने छापा मारा है। अब खाद्य विभाग की टीम सैंपल की जांच कर रही है। इसके बाद ही कुछ निर्णय लिया जा सकता है।
विज्ञापन

खाद्य विभाग के अधिकारी एचएन त्रिपाठी ने बताया कि बृहस्पतिवार को साहबगंज मंडी से लिए गए लहसुन के सैंपल की जांच चल रही है। महेवा थोक मंडी के मंडी सचिव प्रवीन अवस्थी ने बताया कि आगे की कार्रवाई अब खाद्य विभाग जांच के बाद कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed