फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Deoria News: Bear the trouble now, you will make up for it after 32 days

Gorakhpur News: अभी परेशानी झेलिए, 32 दिन बाद भरेंगे फर्राटा

Fri, 20 Sep 2024 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 20 Sep 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
Deoria News: Bear the trouble now, you will make up for it after 32 days
देवरिया/रामपुर बुजुर्ग। जिले की सीमा से होकर बिहार प्रांत के सिवान जिले के मैरवा को जाने वाले मुख्य मार्ग की जर्जर स्थिति देख राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल छपरा के कार्यपालक अभियंता ने मरम्मत कार्य कराने को हरी झंडी दे दी। मरम्मत कार्य 20 सितंबर से 20 अक्टूबर तक चलेगा, इसके लिए रामपुर बुजुर्ग-मैरवा मुख्य मार्ग पर आवागमन बंद कर दिया गया। लोगों को अभी परेशानी झेलनी पड़ रही है लेकिन 32 दिन बाद इस मार्ग से फर्राटा भर सकेंगे। मरम्मत पर 94 लाख रुपये खर्च होंगे। बड़े वाहनों को अब 20 किमी अधिक दूरी तय करते हुए मेहरौना-गुठनी होकर मैरवा जाना पड़ेगा। वहीं छोटे वाहन चालकों को छोटे वाहनों आठ से दस किमी अधिक दूरी तय करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

जिले के बनकटा थाना क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग के धरनी छापर से बिहार के सिवान जिले की सीमा शुरू होती है। सलेमपुर से निकल रही सड़क सीधे रामपुर बुजुर्ग होते हुए मैरवा से होकर सीवान जिला मुख्यालय को जाती है। वर्तमान में रामपुर बुजुर्ग से मैरवा के मझौली चौक को जाने वाली इस सड़क की स्थिति दयनीय हो गई थी। सड़क में जगह-जगह गढ्ढे बन गए थे। यूं कहे तो सड़क पूरी तरह से टूट गई थी।
विज्ञापन

इस जर्जर सड़क की पीक्यूसी का कार्य कराए जाने की सूचना जैसे ही लोगों को मिली लोगों में खुशी है। करीब छह किमी इस सड़क के मरम्मत कार्य पर लगभग 94 लाख रुपये खर्च होंगे। सड़क की चौड़ाई तीन मीटर तक होगी। वहीं इस मार्ग में जल जमाव वाले स्थान पर पीसीसी ढलाई भी होगी कराने की योजना है। निमार्ण को बेहतर ढंग से कराने के लिए सड़क पर आवागमन बंद किये जाने की बात बताई जा रही है। यह मरम्मत कार्य 20 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान सड़क पर आवागमन पूर्णत: बंद करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोरखपुर व सीवान जाने में लगेगा ज्यादा समय

रामपुर बुजुर्ग से मझौली रोड मैरवा तक सड़क निर्माण के दौरान रामपुर बुजुर्ग-मैरवा मार्ग बंद रहेगा। इससे यूपी के सलेमपुर, देवरिया, गोरखपुर, लखनउ से आने-जाने वाले वाहनों को ज्यादा समय लगेगा। मेहरौना के रास्ते गुठनी होकर मैरवा होते हुए सिवान जाना पड़ेगा। इसी तरह सिवान से मैरवा होकर रामपुर बुजुर्ग के रास्ते जिलामुख्याल आने वाले वाहनों को गुठनी व मेहरौना के रास्ते 20 किलोमीटर की ज्यादा दूरी तक दूरी तय करनी पड़ सकती है। समय के साथ-साथ दूरी अधिक होने से परेशानी भी होगी।
---------------------

एनओसी मिलने के बाद सड़क बंद करने का दिया गया है निर्देश

नेशनल हाईवे के कार्यपालक अभियंता की पहल पर सड़क को बंद करने के संबंध में सिवान जिला प्रशासन को प्राप्त हुआ था। सड़क को बंद रखने के लिए एसडीओ ने थानाध्यक्ष व सीओ से एक सप्ताह पूर्व एनओसी मांगी थी। एनओसी मिलने के बाद एसडीओ ने सड़क बंद रखने का निर्देश दिया है।

------------
1.40 करोड़ में हुआ था सड़क का निर्माण

बनकटा के रामपुर बुजुर्ग-मैरवा मुख्य मार्ग का पांच वर्ष पूर्व सड़क निर्माण कार्य हुआ था। सड़क के निर्माण पर लगभग 1.40 करोड़ रुपये की राशि खर्च हुई थी। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद भी लोग जर्जर सड़क पर आने-जाने को मजबूर थे। वाहन चालक को चंद किमी दूरी तय करने में पसीने छूट जाते थे। कही सड़क टूट कर आधी तो कई सड़क के किनारे बड़े-बड़े गड्ढे बन गए थे। नेशनल हाईवे की सड़क की मरम्मत के दौरान सड़क की चौड़ाई तीन मीटर किया जाएगा, ताकि एक साथ दो बड़े वाहनों के आने-जाने में परेशानी होती है।

--------------

वाहनों के लिए निर्धारित किया गया है वैकल्पिक मार्ग
रामपुर बुजुर्ग से मैरवा तक सड़क का मरम्मत कार्य होने के चलते 20 अक्टूबर तक वाहनों की आवाजाही पर पूर्णत: रोक लगा दी गई है। आवागमन पूर्ण रूप से बंद रहने की स्थिति में छोटे-बड़े वाहनों को गुठनी-मेहरौना के रास्ते व छोटे वाहन नवकाटोला के ढाला के रास्ते आने-जाने का वैकल्पिक मार्ग तय किया गया है। बड़े वाहनों को कम से 20 किमी अधिक का फेरा लगाना पड़ेगा। वहीं छोटे वाहनों को आठ से दस किमी का फेरा लगाकर अपनी यात्रा पूरी करनी होगी। इसी तरह भोपतपुरा मोड़ से मैरवा के मझौली चौक तक सड़क पर आवागमन जारी रह सकता है।

--------------

मैरवा सीओ व थानाध्यक्ष को पत्र भी जारी

राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल छपरा के पत्र का हवाला देते हुए सीवान सदर एसडीओ सुनील कुमार ने बताया कि पीक्यूसी कार्य पूरा होने तक रामपुर बुजुर्ग-मझौली रोड पर यातायात को पूरी तरह से बंद रहेगा। वहीं सड़क बंद करने को लेकर सदर एसडीओ सुनील कुमार ने मैरवा सीओ व थानाध्यक्ष को पत्र भी जारी किया है।


---------------
कोट

सड़क निर्माण की सूचना मुझे नहीं मिली है। जहां तक रही आवागमन बंद होने की तो इस संबंध में कोई पत्र भी नहीं मिला है। मैं इसके बारे में जानकारी ले रहा हूं। वाहनों को निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा।
-रत्नेश तिवारी, एसडीएम, भाटपार रानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed