{"_id":"67ec3d4f591f1a78720d2cbb","slug":"deoria-news-angry-paan-shopkeeper-stabbed-student-for-asking-for-remaining-money-gorakhpur-news-c-208-1-sgkp1009-150658-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बचे रुपये मांगने पर नाराज पान के दुकानदार ने छात्र को मारा चाकू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बचे रुपये मांगने पर नाराज पान के दुकानदार ने छात्र को मारा चाकू
विज्ञापन
खुखुंदू। सिसई चौराहे पर पान खरीदने गए बीए के छात्र को मामूली बात पर दुकानदार ने चाकू से प्रहार कर घायल कर दिया। आरोप है कि पान खरीदने के दौरान दुकानदार से बचे रुपये मांगने पर विवाद शुरू हुआ।
घटना तीन दिन पहले की बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि एक्स-रे रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। खुखुंदू क्षेत्र के सिसई गांव निवासी राहुल पांडेय गांव के पास स्थित एक काॅलेज में बीए चौथे सेमेस्टर की पढ़ाई करता है।
राहुल का कहना है कि शनिवार की दोपहर करीब 3:30 बजे गांव के चौराहे पर पान खरीदने गया था। दुकानदार को 50 रुपये देने के बाद 10 रुपये का पान और 20 रुपये का एक बोतल पानी लिया। बाकी रुपये मांगने पर नहीं रहा था। जब रुपये वापस करने का दबाव बनाया तो नाराज होकर अपशब्द कहने लगा।
विज्ञापन
इतने में ही दुकानदार का भाई भी वहां आ पहुंचा। दोनों मारने-पीटने लगे। शोर मचाने पर दूसरे भाई ने पीछे से चाकू से प्रहार कर दिया। चाकू कान के पास लगा। चाकू लगने के बाद वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने घायल को अस्पताल भेजवाया। सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पीड़ित ने इलाज कराकर थाने में तहरीर दी है। हालांकि अब तक केस दर्ज नहीं हुआ है। एसओ दिग्विजय सिंह ने बताया कि घायल का मेडिकल कराया जा चुका है। मामले की जांच की जा रही है। मेडिकल काॅलेज से एक्स-रे रिपोर्ट मिलने के बाद आरोप के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।