फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Deoria: Case against seven including CMD in corruption charges

देवरिया: रुपये लेकर भागी कंपनी, सीएमडी समेत सात पर केस

Tue, 21 Jan 2020 12:29 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Tue, 21 Jan 2020 12:29 PM IST
विज्ञापन
Deoria: Case against seven including CMD in corruption charges
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

करोड़ों रुपये जमा कराकर कंपनी अपने कार्यालयों पर ताला लगाकर भाग गई। एजेंट की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने कंपनी के सीएमडी और राज्यसभा के पूर्व सदस्य समेत सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। सदर कोतवाली के देवरिया खास, रजला निवासी अवधेश कुमार चौरसिया ने बताया कि वर्ष 2007 में अलकेमिस्ट कंपनी ने देवरिया और सलेमपुर में कार्यालय खोला था। 

विज्ञापन


तभी से तमाम लोग एजेंट का काम करते थे। वर्ष 2017 तक इस कंपनी में करोड़ों रुपये जमा कराए गए। जब भुगतान देने की बारी आई तो जिम्मेदार आनाकानी करने लगे। समय बीतने के साथ ठगी का शिकार होने का अहसास हुआ। उन्होंने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। 
विज्ञापन


तहरीर के आधार पर सदर कोतवाली पुलिस ने कंपनी के सीएमडी और राज्यसभा के पूर्व सदस्य केडी सिंह, बीएम महाजन, सीएल जौली, कृष्ण कबीर, सुचेता खेमका, चंद्रशेखर चौहान और सुशील राय के खिलाफ केस दर्ज किया है। सदर कोतवाल टीजे सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed