फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   deoria Bike unrestrained to save dog, youth dies

देवरिया में कुत्ते को बचाने में बाइक हुई अनियंत्रित, दो बच्चों के पिता की मौत

Thu, 30 Jan 2020 04:04 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, देवरिया।
डिजिटल न्यूज डेस्क, देवरिया। Published by: विजय जैन Updated Thu, 30 Jan 2020 04:04 PM IST
विज्ञापन
deoria Bike unrestrained to save dog, youth dies
युवक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
सदर कोतवाली के बैकुंठपुर गांव निवासी आदित्य शर्मा 30 की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह पुणे में रहकर कारपेंटर का काम करते थे। 15 दिन पूर्व घर आए थे और शनिवार को उनको वापस जाना था। बुधवार को आदित्य अपने साढू के घर पथरदेवा गए थे।
विज्ञापन


 लौटते समय शाम साढ़े छह बजे तरकुलवा थाना क्षेत्र के छितौनी गांव के पास कुत्ते को बचाने के चक्कर में उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। सड़क किनारे गिरकर आदित्य गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिवार के लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। रात 1:00 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना पर पत्नी अनीता, बेटा आर्यन और सुयश के साथ ही भाइयों का रो रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन


सदर कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। सदर कोतवाल टीजे ने बताया कि सड़क हादसे में घायल युवक की मौत हो गई। आवश्यक कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed