फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Dense population near Gita Press threatens PM Modi in Gorakhpur

LIU की गोपनीय रिपोर्ट पर अलर्ट: गीता प्रेस के पास घनी आबादी से PM को खतरा, पांच स्तरीय होगी सुरक्षा व्यवस्था

Fri, 07 Jul 2023 01:55 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 07 Jul 2023 01:55 PM IST
सार

प्रधानमंत्री की सुरक्षा पांच स्तरीय होगी। पहली लेयर की सुरक्षा एसपीजी के हवाले होगी। कार्यक्रम स्थलों के पास घरों की छत पर एटीएस व एनएसजी के स्नाइपर तैनात रहेंगे। बृहस्पतिवार को एटीएस व एनएसजी कमांडो भी गोरखपुर आ गए।

विज्ञापन
Dense population near Gita Press threatens PM Modi in Gorakhpur
सुरक्षा में तैनात जवान। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रधानमंत्री का कार्यक्रम गीता प्रेस जैसे घने आबादी वाले इलाके में होने की वजह से एलआईयू ने खतरे की आशंका जताई है। इसे देखते हुए पुलिस ने अतिरिक्त तैयारियां भी की हैं। गीता प्रेस के आसपास के मकान-दुकानों की छतों पर स्नाइपर तैनात होंगे। दूसरे, गीता प्रेस के आसपास के 250 घरों की छतों पर से ईंट-पत्थर हटवा गए हैं और यहां पर रहने वाले सभी की जांच की गई है।

विज्ञापन


एलआईयू ने 22 लोगों पर नजर रखी है। विरोध को देखते हुए कांग्रेस की जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान और समाजसेवी संपूर्णानंद मल्ल को नजरबंद करने की तैयारी है। वहीं 20 और लोगों को चिह्नित किया गया है, जो विरोध कर सकते हैं, उनके पीछे भी पुलिस वालों की ड्यूटी लगा दी गई है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरक्षनगरी में ही मिला था मोदी को पहली बार CM बनने का संदेश, दिल्ली से आ गया था बुलावा

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री की सुरक्षा पांच स्तरीय होगी। पहला लेयर एसपीजी के हवाले होगा। कार्यक्रम स्थलों के पास घरों की छत पर एटीएस व एनएसजी के स्नाइपर तैनात रहेंगे। बृहस्पतिवार को एटीएस व एनएसजी कमांडो भी गोरखपुर आ गए। वहीं एंटी ड्रोन गन भी सुरक्षा में लगा दी गई है। यह खुद एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई के पास होगा। इसकी मदद से हवा में अगर कोई भी इलेक्ट्रानिक डिवाइस आता है तो उसे सेकेंडों में नष्ट किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: पीएम मोदी आज आएंगे गोरखपुर, वंदे भारत को दिखाएंगे हरी झंडी; भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ी

रूट और कार्यक्रम स्थलों के आसपास के घरों पर रहने वाले लोगों की एक बार फिर जांच की गई है। कार्यक्रम स्थल के आसापास के होटल, मॉल, घरों की चेकिंग भी रात में दस बजे से की गई। होटल, सराय में रुके एक-एक शख्स के बारे में पूरी जानकारी एलआईयू और पुलिस टीम ने ले ली है। पुलिस ड्रोन की मदद से गीता प्रेस के आसपास की दुकानों व मकानों पर नजर रखेगी। आईटीएमएस के कैमरों से भी रूट आदि की निगरानी की जाएगी। देर रात भी होटलों की चेकिंग की गई।

सुरक्षा में रहेगी इतनी फोर्स

एसपी - आठ
एएसपी- 11
सीओ- 22
इंस्पेक्टर- 40
दरोगा - 190
सिपाही- 1500
पीएसी- तीन कंपनी
आरएएफ- तीन कंपनी
एटीएस- एक प्लाटून
स्नाइपर- दो जोड़ी
एनएसजी कमांडो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed