फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Dense fog has slowed down traffic; relief is expected from tomorrow.

Gorakhpur News: घने कोहरे ने कम की रफ्तार, कल से राहत के आसार

Mon, 15 Dec 2025 12:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Dense fog has slowed down traffic; relief is expected from tomorrow.
- तराई क्षेत्रों में कई जगह सुबह रही शून्य दृश्यता, आज भी रहेगा घना कोहरा
विज्ञापन


- 16 से 20 दिसंबर तक हल्के से मध्यम कोहरा रहने का अनुमान
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। तीन दिन से सुबह के समय घने कोहरे की चपेट में चल रहे गोरखपुर-बस्ती मंडल के लोगों के लिए राहत की खबर है। मंगलवार से कोहरा छंट सकता है। 16 से 20 नवंबर तक मौसम सामान्य बना रहेगा। इस दौरान कहीं-कहीं हल्के से मध्यम कोहरा पड़ सकता है। रविवार को अल सुबह भी कोहरे के कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही।

बताया जा रहा है कि रविवार सुबह चार से छह बजे के बीच तराई क्षेत्रों में कई जगहों पर घना कोहरा पड़ा था। इस वजह से उन क्षेत्रों में सड़कों पर उस दौरान वाहनों की रफ्तार बेहद धीमी रही। कई जगहों पर दृश्यता शून्य दर्ज की गई। बिछिया के रहने वाले शरद तिवारी ने बताया कि वह रविवार को सुबह बाइक से पीपीगंज जा रहे थे। शहर के बाहर निकलने के बाद सुबह लगभग पांच-छह बजे के बीच 15-20 कदम की दूरी पर भी नहीं दिखाई दे रहा था। इस वजह से उन्हें धीमी गाड़ी चलानी पड़ी।
विज्ञापन


रविवार को तापमान अधिकतम 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक था। इसी तरह न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.6 डिग्री कम था। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक तापमान में मामूली वृद्धि या गिरावट दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के वैज्ञानिक सहायक टीबी सिंह ने बताया कि सोमवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। उसके बाद 20 दिसंबर तक मौसम साफ रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed