{"_id":"6210b8049568c7573b570b13","slug":"dengue-prevented-by-good-mosquito-bacteria","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूर होगी बीमारी: अच्छे मच्छरों के बैक्टीरिया से हो सकेगी डेंगू की रोकथाम, वरिष्ठ वैज्ञानिक करेंगे शोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूर होगी बीमारी: अच्छे मच्छरों के बैक्टीरिया से हो सकेगी डेंगू की रोकथाम, वरिष्ठ वैज्ञानिक करेंगे शोध
Sat, 19 Feb 2022 02:58 PM IST
vivek shukla
नीरज मिश्रा, गोरखपुर।
नीरज मिश्रा, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 19 Feb 2022 02:58 PM IST
सार
डॉ अशोक पांडेय ने बताया कि आरएमआरसी में शोध के लिए लैब तैयार है। कुछ मशीनें आनी हैं, जिनका ऑर्डर हो चुका है। मशीन आने के बाद शोध शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अच्छे मच्छरों के बैक्टीरिया से डेंगू की रोकथाम हो सकेगी। दरअसल, कई अच्छे मच्छरों में वोल्बाचिया नामक बैक्टीरिया पाया जाता है। यह बैक्टीरिया डेंगू को पनपने नहीं देता है। इस संबंध में रीजनल मेडिकल रिसर्च सेंटर (आरएमआरसी) के वरिष्ठ वैज्ञानिक शोध कर रहे हैं। इसके सफल होने पर पूर्वांचल में डेंगू की बीमारी पर लगाम लग सकेगी।
विज्ञापन
आरएमआरसी के सीनियर वैज्ञानिक डॉ अशोक पांडेय ने बताया कि अब तक के शोध में जो बातें सामने आई हैं वह यह कि वोल्बाचिया बैक्टीरिया डेंगू के वाहक एडीज एजिप्टी मच्छर को शरीर में पनपने नहीं देता है। इसे साइंस की भाषा में अच्छा बैक्टीरिया भी कहते हैं। यह डेंगू को फैलने नहीं देता है।
विज्ञापन
बताया कि डेंगू के वाहक एडीज एजिप्टी मच्छर जब इन अच्छे मच्छर से मिलकर प्रजनन करेंगे तो उनसे उत्पन्न नए मच्छर भी वोल्बाचिया बैक्टीरिया में शामिल हो जाएंगे। मच्छरों के काटने से डेंगू नहीं फैलेगा, जबकि दूसरी तरफ डेंगू फैलाने वाला मच्छर जीवन चक्र पूरा होने के कुछ दिनों बाद खुद नष्ट हो जाएगा। इससे डेंगू फैलाने वाले मच्छरों का अंत हो जाएगा। उन्होंने बताया कि बहुत से ऐसे मच्छर हैं, जिनमें खास तरह के बैक्टीरिया और वायरस दोनों होते हैं। वोल्बाचिया भी इसी में शामिल है।
विज्ञापन
बता दें कि जिले में हर साल डेंगू के मामले आते हैं। पिछले साल जिले में 60 से अधिक मरीज डेंगू के मिले थे। इनमें सभी को भर्ती करने की नौबत आ गई थी। हालांकि किसी मरीज की मौत नहीं हुई थी।
लैब बनकर तैयार
डॉ अशोक पांडेय ने बताया कि आरएमआरसी में शोध के लिए लैब तैयार है। कुछ मशीनें आनी हैं, जिनका ऑर्डर हो चुका है। मशीन आने के बाद शोध शुरू हो जाएगा।