{"_id":"5f0db1408ebc3e6396563930","slug":"demanstration-fo-road-gorakhpur-news-gkp358080017","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलभराव से परेशान लोगों ने सड़क मरम्मत के लिए किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलभराव से परेशान लोगों ने सड़क मरम्मत के लिए किया प्रदर्शन
विज्ञापन

तमकुहीराज। क्षेत्र के लबनिया गांव में मुख्य मार्ग पर जलभराव के चलते आवागमन में परेशानी हो रही है। इसको लेकर राष्ट्रीय किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। इन लोगों ने जलनिकासी का प्रबंध कर सड़क को चलने लायक बनाने की मांग की।
संगठन के महामंत्री प्रद्युम्न सिंह कि अगुवाई में राष्ट्रीय किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने लबनिया में प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि लबनिया गांव से होकर जाने वाला मुख्य मार्ग कई गांवों को राष्ट्रीय राज मार्ग से जोड़ता है। इस मार्ग पर बरसात का पानी लगा होने के कारण राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान राजन यादव, अनवर अंसारी, विशाल, राहूल, प्रवीण, कृष्णा, अभिषेक, कालिंदी देवी, रामदेई देवी, सुजीत, प्रेम, राजेश, नागेंद्र आदि मौजूद रहे।