फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Demanded extortion from businessman by pretending to be CM security staff arrested

Gorakhpur News: सीएम का सिक्योरिटी स्टाफ बताकर मांगी रंगदारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Fri, 10 Nov 2023 11:37 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 10 Nov 2023 11:37 AM IST
सार

2017 में सीएम का ओएसडी बताकर पीपीगंज के तत्कालीन चेयरमैन गंगा जायसवाल से भी रंगदारी मांगी जा चुकी है। मामला खुलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई की थी। इसके बाद फिर मंत्री और सीएम का करीबी बताकर कुछ महीने पहले दबाव बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तब भी आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

विज्ञापन
Demanded extortion from businessman by pretending to be CM security staff arrested
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गेस्ट हाउस पर बुलडोजर चलवाने की धौंस देकर व्यापारी से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। आरोपी ने खुद को सीएम का सिक्योरिटी स्टाफ बताकर व्यापारी को फोन किया और दस हजार रुपये की मांग की। व्यापारी ने आरोपी को धर्मशाला चौकी के पास बुलाया और बातों में उलझाकर पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने आरोपी को मौके पर पकड़ लिया। आरोपी पर पुलिस ने जालसाजी, रंगदारी मांगने की धारा में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आरोपी ने व्यापारी से इसके पहले एक बार रुपये वसूल लिए थे। पकड़े गए आरोपी की पहचान पिपराइच के समस्तपुर मुड़िला निवासी अजय मोदनवाल उर्फ रवि के रूप में हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कृष्णा गेस्ट हाउस के मालिक दुर्गेश कुमार वर्मा ने केस दर्ज कराया है। उनका कहना है कि बीते आठ नवंबर को एक व्यक्ति ने खुद को सीएम की सिक्योरिटी का कर्मी बताकर उनके मोबाइल पर फोन किया। बोला-तुम्हारे गेस्ट हाउस पर टीम आई है, जो जांच कर रही है, तत्काल आकर 10 हजार रुपये दे दो, जांच बंद हो जाएगी नहीं तो गेस्ट हाउस पर बुलडोजर चल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर जाएं तो अपने इंजताम से...आज से तीन दिन नहीं चलेंगे ऑटो-ई-रिक्शा

वह 10 हजार रुपये का प्रबंध कर टीम से मिलने के लिए गए तो धर्मशाला स्टैंड के पास एक व्यक्ति मिला, जिसे वह पहचान गए। वह बीते 12 अक्तूबर को भी उन्हें डरा-धमका रुपये ले चुका था। व्यापारी को फर्जीवाड़े का शक हुआ तो उन्होंने उस शख्स को बातों में उलझाकर धर्मशाला पुलिस चौकी को सूचना दे दी।

व्यापारी के मुताबिक, आरोपी ने रुपये न देने पर गालीगलौज करते धमकाया। उसने धमकी दी कि उसे जान से मारकर लाश गायब करवा देगा। इसी दौरान धर्मशाला चौकी से पुलिस आ गई और आरोपी पकड़ा गया।

इसे भी पढ़ें: हादसे के बाद रोने लगी बहन, बोली- भैया मर गए, पापा को मत बताइएगा, वह भी मर जाएंगे


 

पहले भी हो चुकी हैं इस तरह की घटनाएं

2017 में सीएम का ओएसडी बताकर पीपीगंज के तत्कालीन चेयरमैन गंगा जायसवाल से भी रंगदारी मांगी जा चुकी है। मामला खुलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई की थी। इसके बाद फिर मंत्री और सीएम का करीबी बताकर कुछ महीने पहले दबाव बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तब भी आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

इसे भी पढ़ें: ऑटो में सवार होकर गहने, नकदी चुराने वाली तीन महिलाएं गिरफ्तार

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि पीड़ित व्यापारी की सूचना पर पुलिस ने रंगदारी मांगने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed