फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Three women arrested for stealing jewellery, cash while riding in an auto

Gorakhpur News: ऑटो में सवार होकर गहने, नकदी चुराने वाली तीन महिलाएं गिरफ्तार

Fri, 10 Nov 2023 11:25 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 10 Nov 2023 11:25 AM IST
सार

प्रभारी निरीक्षक रणधीर मिश्रा ने बताया कि झरना टोला निवासी अजय कुमार शर्मा ने केस दर्ज कराया था। उनका कहना है कि परिवार के लोग 30 अक्तूबर को मेगामार्ट में खरीदारी करने गए थे। रास्ते में एक बुजुर्ग व दो अन्य महिलाएं सवार हुईं और पर्स चोरी कर फरार हो गईं।

विज्ञापन
Three women arrested for stealing jewellery, cash while riding in an auto
पकड़ी गईं आरोपी महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

ऑटो में सवार होकर यात्रियों के गहने व नकदी चोरी करने वाली तीन महिलाओं को कैंट पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से चोरी के गहने व नकदी को पुलिस ने बरामद किया है।
विज्ञापन


इन महिलाओं ने 30 अक्तूबर को मोहद्दीपुर में खरीदारी के लिए आए परिवार के साथ वारदात की थी। पुलिस ने सभी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। पकड़ी गई महिलाओं की पहचान बिहार के आरा भोजपुर निवासी कुंती देवी पत्नी छोटे लाल, तुलसी पुत्री बिजली व सोनी बेटी प्रेम के रूप में हुई है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक रणधीर मिश्रा ने बताया कि झरना टोला निवासी अजय कुमार शर्मा ने केस दर्ज कराया था। उनका कहना है कि परिवार के लोग 30 अक्तूबर को मेगामार्ट में खरीदारी करने गए थे। रास्ते में एक बुजुर्ग व दो अन्य महिलाएं सवार हुईं और पर्स चोरी कर फरार हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर जाएं तो अपने इंजताम से...आज से तीन दिन नहीं चलेंगे ऑटो-ई-रिक्शा

पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही थी। इसी दौरान सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान हो गई थी। बृहस्पतिवार को आरोपी फिर वारदात करने के फिराक में मोहद्दीपुर पहुंची थीं, इस दौरान पुलिस ने पकड़ लिया। इनके पास से पुलिस ले 6775 रुपये, चार पायल, चार बिछिया, एक लाॅकेट, एक सोने की कील आदि बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed