फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Sister returning home with brother doing B Tech brother died in bus accident

Gorakhpur Accident: हादसे के बाद रोने लगी बहन, बोली- भैया मर गए, पापा को मत बताइएगा, वह भी मर जाएंगे

Fri, 10 Nov 2023 12:00 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 10 Nov 2023 12:00 PM IST
सार

गोरखपुर-कुशीनगर हाईवे पर जगदीशपुर के पास बृहस्पतिवार की देर रात दो बसों में तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में छह यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 27 लोग घायल हो गए। घायलों को पांच एंबुलेंस से जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Sister returning home with brother doing B Tech brother died in bus accident
घायल प्रीति सिंह। - फोटो : गोरखपुर समाचार।

विस्तार

मेरे भैया मर गए हैं। आप लोग पापा को मत बताइएगा, वह बीमार रहते हैं, यह सुनकर वह भी मर जाएंगे। यह कहकर प्रीति सिंह रोने लगी।

विज्ञापन


प्रीति ने बताया कि वह रायबरेली से बीटेक कर रही है। बड़े भैया नीतीश झांसी से बीटेक कर रहे थे। दिवाली की छुट्टी मनाने के लिए कुशीनगर के सुकरौली अपने गांव जाना था। भैया ने फोन करके मुझे साथ लिया और लखनऊ से गोरखपुर आए थे। गोरखपुर में बस पकड़ कर कुशीनगर जा रहे थे कि बस का पहिया पंक्चर हो गया। इससे बस अनियंत्रित हो गई।
विज्ञापन


भैया पूरी तरह से स्वस्थ थे। बस रुक गई। फिर बस चालक ने कहा कि मैं दूसरी बस मंगा रहा हूं, आप उसी से चली जाइएगा। दूसरी बस आ गई थी। हम लोग उसमें सवार हो रहे थे। इसी बीच पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। मेरे सामने भैया के सिर में चोट लगी थी। वह तड़प रहे थे। मैं मदद के लिए गुहार लगा रही थी। जब तक मदद पहुंची, तब तक भैया की सांस थम गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: कुशीनगर हाईवे से जिला अस्पताल और बीआरडी तक अफरा-तफरी, मरीज बोल- डॉक्टर मेरी जान बचा लो

ये है मामला

गोरखपुर-कुशीनगर हाईवे पर जगदीशपुर के पास बृहस्पतिवार की देर रात दो बस में तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में छह यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 27 लोग घायल हो गए। घायलों को पांच एंबुलेंस से जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इनमें से कुछ की स्थिति अति गंभीर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed