फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Demand to reduce the width of Harbert Dam four lane, memorandum submitted

Gorakhpur News: हार्बर्ट बांध फोरलेन की चौड़ाई कम करने की मांग, सौंपा ज्ञापन

Wed, 31 Jul 2024 06:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 06:53 AM IST
विज्ञापन
Demand to reduce the width of Harbert Dam four lane, memorandum submitted
गोरखपुर। हार्बर्ट बंधे पर राजघाट से डोमिनगढ़ तक बनने वाले फोरलेन की भी चौड़ाई कम करने की मांग उठने लगी है। मंगलवार को बांध के आसपास रहने वाले लोगों ने डीएम कार्यालय पहुंच कर प्रदर्शन किया। डीएम की अनुपस्थिति में सीआरओ सुशील कुमार गौड़ को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

ज्ञापन सौंपने आए लोगों का नेतृत्व पार्षद विजेन्द्र कुमार अग्रहरी (मंगल) ने किया। पार्षद का कहना था कि 19 नवंबर 2023 को पीडब्लूडी द्वारा हार्बर्ट बंधे की चौड़ाई बढ़ाने की जानकारी दी गई। इसके बाद 29 दिसंबर 2023 को 12-12 मीटर चौड़ी सड़क बनाने की जानकारी दी गई। अब सड़क के मध्य से 15–15 मीटर पर लाल निशान लगाया जा रहा है। इस चौड़ीकरण से सैकड़ों परिवार बिखर जाएंगे। लोगों ने सड़क की चौड़ाई एक तरफ 15 मीटर के स्थान पर मध्य से 9 मीटर रखने की मांग की।
विज्ञापन

इस दौरान बृजेश मौर्या, राजू राही, जय हिंद, राधेश्याम निषाद, प्रेमशीला देवी, जसवंती देवी, सुभाषिनी निषाद, नीलम, दीपक सोनकर, राजन वर्मा आदि सैकड़ों हार्बर्ट बंधे के निवासीगण मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed