{"_id":"6ab43fccf4e8f4f5d00230b6","slug":"demand-to-pay-railway-employees-salaries-on-september-25-ahead-of-the-bank-strike-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1461473-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बैंक हड़ताल से पहले 25 सितंबर को रेलकर्मियों का वेतन देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बैंक हड़ताल से पहले 25 सितंबर को रेलकर्मियों का वेतन देने की मांग
Thu, 24 Sep 2026 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 24 Sep 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल को देखते हुए रेलकर्मियों और पेंशनभोगियों को समय से भुगतान करने की मांग उठी है। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री और नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवेमेन के सहायक महामंत्री विनोद कुमार राय ने रेल प्रशासन से 25 सितंबर तक वेतन और पेंशन का भुगतान सुनिश्चित कराने की मांग की है।
विनोद कुमार राय ने बताया कि भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग ने बैंक हड़ताल को देखते हुए सितंबर महीने का वेतन, मजदूरी और पेंशन 25 सितंबर को ही कर्मचारियों के खातों में भेजने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में वित्त मंत्रालय की ओर से 23 सितंबर को ज्ञापन जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ ने रेल प्रशासन को पत्र देकर इस आदेश का पालन सुनिश्चित कराने की मांग की है। लखनऊ, वाराणसी और इज्जतनगर मंडलों के साथ सभी कारखानों के कार्मिक और लेखा विभागों से वेतन संबंधी कार्य समय से पूरा करने को कहा गया है ताकि बैंक हड़ताल शुरू होने से पहले रेलकर्मियों के खातों में वेतन पहुंच सके।