फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Demand to open out in 10 percent of factories

Gorakhpur News: फैक्टरियाें के 10 फीसदी हिस्से में आउट खोलने की मांग

Wed, 17 May 2023 11:38 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 May 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Demand to open out in 10 percent of factories
22 मई को प्रस्तावित गीडा की बैठक में उद्यमी करेंगे इस पर चर्चा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) की 22 मई को प्रस्तावित बैठक में गीडा की फैक्टरियों के 10 फीसदी हिस्से में आउटलेट खोलने की मांग समेत कई बिंदुओं पर चर्चा होगी। गीडा के उद्यमियों ने इस संबंध में रूपरेखा तैयार कर ली है। बैठक में इसका प्रस्ताव चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज की तरफ से रखा जाएगा। उद्यमियों का कहना है कि आउटलेट में फैक्टरी के उत्पादों का डिस्प्ले करने की छूट मिलने से उत्पादों की ब्रांडिंग बेहतर ढंग से हो सकेगी।

गीडा प्रशासन ने कुछ दिन पहले उद्यमियों को फैक्टरी के लिए आवंटित भूखंड पर आउटलेट खोलने पर नोटिस थमाया था। इसके बाद से ही यह मुद्दा जोरों पर है। गीडा में मौजूदा समय में करीब 400 से अधिक फैक्टरियों में उत्पादन हो रहा है। यहां के उत्पाद देश के अलावा विदेश में भेजे जाते हैं। ऐसे में उद्यमियों की तरफ से उत्पादों के डिस्प्ले के लिए आउटलेट खोले जाने की मांग कई वर्षों से कर रह हैं। इसे लेकर प्रस्ताव भी लाया गया था, लेकिन इस पर चर्चा नहीं हो सकी। इसकी वजह से प्रस्ताव पर मुहर नहीं लग सका। इन सबके बीच ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के बाद कई बड़े उद्यमी जब यहां निवेश की तैयारी में हैं, तो अब यह आउटलेट खोलने की मांग फिर से उठने लगी है। चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष आरएन सिंह ने कहा कि गीडा और शहर के बीच दूरी अब नही रह गई है। गीडा के उत्पादों को लेकर लोगाें में रूचि है। फैक्टरी के एक हिस्से में आउटलेट खोलने की छूट उद्यमियों को मिले। इसे लेकर गीडा सीईओ को पत्र भेजा जाएगा, जिससे कि बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा हो सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed