फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Demand to give equal pay scale to Accounts Assistants of Central Secretariat

Gorakhpur News: केंद्रीय सचिवालय के लेखा सहायकों के बराबर वेतनमान देने की मांग

Mon, 26 Feb 2024 01:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
Demand to give equal pay scale to Accounts Assistants of Central Secretariat
केंद्रीय सचिवालय लेखा सहायकों के बराबर वेतनमान देने के लिए वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी से पूर
पीआरकेएस के महामंत्री की अगुवाई में वित्त राज्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के लेखा विभाग के कर्मचारियों ने महामंत्री विनोद राय के नेतृत्व में वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। संगठन लेखा सहायकों का वेतनमान केंद्रीय सचिवालय के लेखा सहायकों के बराबर करने की मांग कर रहा है।
महामंत्री ने बताया कि केंद्रीय सचिवालय के समकक्ष ही अन्य लेखा सहायक भी हैं। इनका वेतनमान संशोधित करने के लिए वर्ष 2004 में आर्बिट्रेशन अवॉर्ड के रूप में स्वीकृत है, लेकिन इसे आज तक लागू नहीं किया गया। अब डीओपीटी ने विभिन्न मंत्रालयों से इसे लागू करने पर सरकार पर आने वाले वित्तीय भार की गणना के लिए सुझाव मांगा है।
विज्ञापन

इस दौरान एसपी पांडेय, अशोक कुमार मिश्रा, केवी प्रसाद, यूएस खरे, दीपक चौधरी आदि उपस्थित रहे।
-------
समान वेतनमान को लेकर लेखा कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के लेखा विभाग के एसबी पांडेय, अशोक कुमार मिश्र, यूएस खरे और कृति भूषण प्रसाद का लेखा प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी से उनके महराजगंज आवास पर मिला। प्रतिनिधि मंडल ने केंद्रीय सचिवालय के सहायकों के वेतनमान के समकक्ष रेलवे के लेखा सहायकों के लिए स्वीकृत वेतनमान लागू कराने के लिए ज्ञापन सौंपा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed