{"_id":"64a47e6e4148c8606b0f2c8d","slug":"demand-to-cancel-irregular-transfer-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-229781-2023-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा विभाग: अनियमित स्थानांतरण को निरस्त करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा विभाग: अनियमित स्थानांतरण को निरस्त करने की मांग
Wed, 05 Jul 2023 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 05 Jul 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। शिक्षा विभाग के कर्मचारियों के स्थानांतरण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए यूपी एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को अपर सचिव माध्यमिक/बेसिक दीपक कुमार से मिला। इस दौरान पदाधिकारियों ने प्रदेश में अनियमित स्थानांतरण को निरस्त करने की मांग की। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि डायट में वरिष्ठ सहायक का पद सृजित न होने के बावजूद उक्त पदों पर स्थानांतरण किया गया।
कनिष्ठ सहायक का वरिष्ठ सहायक के पद पर व वरिष्ठ सहायक का कनिष्ठ सहायक पद पर स्थांतरण कर दिया गया। यही नहीं एक ही कर्मचारी का एक ही आदेश में दो बार स्थानांतरण और विद्यालय में पद सृजित न होने के बावजूद पद को रिक्त मानकर स्थानांतरण किया गया। साथ ही एक कार्यालय में पांच वर्ष से अधिक ठहराव वाले कर्मचारियों का ही स्थानांतरण किए जाने से कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है।
ज्ञापन सौंपने वालों में राजेश चंद्र श्रीवास्तव, शिवचरण यादव, दुर्गेश प्रताप राव, रमेश तिवारी राम प्रवेश आदि शामिल रहे।