{"_id":"680546b0b6d92a28da03b3ab","slug":"demand-for-service-manual-for-outsourcing-workers-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-907913-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: आउटसोर्सिंग कर्मियों की सेवा नियमावली की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: आउटसोर्सिंग कर्मियों की सेवा नियमावली की मांग
Mon, 21 Apr 2025 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 21 Apr 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। विद्युत संविदा मजदूर संगठन उत्तर प्रदेश की बैठक रविवार को संगठन कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय प्रभारी पुनीत राय ने की। बैठक में संगठन की ओर से आउटसोर्सिंग कर्मियों की सेवा नियमावली बनाने की मांग करते हुए अन्य मांगों पर चर्चा हुई।
पुनीत राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से विधानसभा में की गई उस महत्वपूर्ण घोषणा की याद दिलाई, जिसमें संविदा कर्मचारियों को विभाग से सीधे वेतन दिए जाने, आउटसोर्स कर्मियों की सेवा नियमावली बनाए जाने और श्रमिकों को न्यूनतम 22,000 रुपये एवं लाइनमैन, एसएसओ व कंप्यूटर ऑपरेटर को 25,000 रुपये वेतन दिए जाने की बात कही गई थी। उन्होंने इस घोषणा के तत्काल क्रियान्वयन की मांग की। कर्मचारियों को ईएसआई की सुविधा, घायल कर्मियों को कैशलेस इलाज की सुविधा देने की भी मांग की गई।
बैठक में गोरखपुर जोन प्रभारी विनोद श्रीवास्तव, प्रमोद पांडेय, जिला अध्यक्ष धनंजय राजभर, सैयद जुल्फिकार हुसैन केदार गौतम, बिजेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।