फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Demand for arrest of the killers of the national president of Karni Sena

Gorakhpur News: करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग

Thu, 07 Dec 2023 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 07 Dec 2023 02:17 AM IST
विज्ञापन
Demand for arrest of the killers of the national president of Karni Sena
करणी सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के बाद गोरखपुर विश्वविद्यालय मुख्
संगठन के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामड़ी के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर संगठन के सदस्यों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। मृतक के परिजनों को पांच करोड़ की सहायता देने की मांग की। इसके पहले जिलाध्यक्ष राणा देवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में शोकसभा कर श्रद्धांजलि दी।
जिलाध्यक्ष ने ज्ञापन में कहा कि यदि गोगामड़ी के हत्यारों को अविलंब गिरफ्तार नहीं किया जाता है तो इससे समाज में आक्रोश बढ़ेगा। कहा कि गरीब, शोषित और असहाय लोगों की लड़ाई लड़ने वाले राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष की निर्मम हत्या अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार से मांग है कि दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करते हुए प्रमुख नेताओं को अति शीघ्र सुरक्षा प्रदान की जाए। श्रद्धांजलि देने वालों में राजू नयन सिंह, अनुपम सिंह, अंश प्रताप चंद, शिवेंद्र सिंह, सुधीर सिह आदि शामिल थे।
विज्ञापन

वहीं, गोरखपुर विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष एवं सपा नेता राधेश्याम सिंह ने राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष की दिनदहाड़े नृशंस हत्या की निंदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंडल जलाकर दी गई श्रद्धांजलि
गोरखपुर। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के विरोध में छात्रों ने गोरखपुर विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर कैंडल जलाकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस मौके पर युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव आलोक सिंह, योगेश प्रताप सिंह, उज्ज्वल सिंह, सतवंत सिंह, रणविजय सिंह, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed