{"_id":"6748c0f9af2896c0df031da7","slug":"demand-for-action-against-two-land-mafias-gorakhpur-news-c-227-1-sgkp1034-128043-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: दो भू माफिया पर कार्रवाई की मांगन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: दो भू माफिया पर कार्रवाई की मांगन
Fri, 29 Nov 2024 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 29 Nov 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
बांसी। नगर पालिका बांसी प्रशासन ने नगर क्षेत्र में स्थित सरकारी गड्ढा व घोला की भूमि पर कब्जा कर प्लाटिंग करने वाले दो लोगों के खिलाफ एंटी भू माफिया की कार्रवाई करने के लिए बृहस्पतिवार को कोतवाली में तहरीर दी है।
जिलाधिकारी के निर्देश पर गड्ढा, घोला व ताल की भूमि पर अवैध कब्जा कर प्लाटिंग कर किए कब्जे को कुछ दिन पूर्व राजस्व विभाग की टीम ने पैमाइश कर अतिक्रमण को हटाया था।
नगर पालिका बांसी के लिपिक अमरेंद्र ने कोतवाली में तहरीर देकर यह आरोप लगाया है कि कस्बे के पंतनगर वार्ड निवासी निजामुद्दीन पुत्र शेर अली ने सार्वजनिक उपयोग के लिए सुरक्षित भूमियों के आंशिक भू-भाग का मूल स्वरूप परिवर्तित करके अवैध कब्जा कर हड़पने की नियत से अवैध प्लाटिंग में शामिल कर लिया है। यह कृत्य भू-माफिया के श्रेणी में आता है।
विज्ञापन
इसी तरह खेसरहा थाना क्षेत्र के बेलवा लगनूही गांव निवासी शब्बीर अहमद चौधरी पुत्र इम्तियाज चौधरी ने ताल की भूमि का मूल स्वरूप परिवर्तित करके अवैध कब्जा कर अवैध प्लाटिंग करके प्लाट हेतु रास्ता व प्लाट काटकर बेचा गया था। संवाद