फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Delhi Police has arrested a cyber thug from Kushinagar from Gorakhpur.

साइबर फ्रॉड: दिल्ली पुलिस ने गोरखपुर से पकड़ा साइबर ठग, फर्जी वेबसाइट बना ऐसे करता था ठगी

Mon, 26 Aug 2024 01:31 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Mon, 26 Aug 2024 01:31 PM IST
सार

अमित फर्जी वेबसाइट बनाकर देशभर में लोगों को फर्जी आधार, वोटर कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, आवास प्रमाण पत्र उपलब्ध कराता था। जिसका इस्तेमाल करके विभिन्न बैंकों में खाता खोलकर साइबर फ्राॅड की रकम मंगाई जाती थी। देर शाम आरोपी को ट्रांजिट रिमांड प्राप्त कर कैंट थाने से अमित गोंड को लेकर टीम दिल्ली रवाना हो गई।

विज्ञापन
Delhi Police has arrested a cyber thug from Kushinagar from Gorakhpur.
दिल्ली पुलिस, Delhi police - फोटो : X: @DelhiPolice

विस्तार

दिल्ली पुलिस ने कैंट थाने की पुलिस की मदद से इंद्रानगर मोहल्ले से साइबर ठग अमित गोंड को पकड़ा है। कुशीनगर के तम्कुहीराज थाना क्षेत्र के लतवाजीत गांव निवासी अमित गोंड कैंट इलाके के इंद्रानगर में किराए के कमरे में रह रहा था। दिल्ली में साइबर अपराध केस में वांछित अमित गोंड को दिल्ली क्राइम ब्रांच काफी दिनों से तलाश रही थी।
विज्ञापन

Delhi Police has arrested a cyber thug from Kushinagar from Gorakhpur.
साइबर ठगी के मामले - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बताया कि अमित फर्जी वेबसाइट बनाकर देशभर में लोगों को फर्जी आधार, वोटर कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, आवास प्रमाण पत्र उपलब्ध कराता था। जिसका इस्तेमाल करके विभिन्न बैंकों में खाता खोलकर साइबर फ्राॅड की रकम मंगाई जाती थी। क्राइम ब्रांच टीम दिन भर आरोपी को लेकर घूमती रही, उसके गांव कुशीनगर भी गई थी। देर शाम आरोपी को ट्रांजिट रिमांड प्राप्त कर कैंट थाने से अमित गोंड को लेकर टीम दिल्ली रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

Delhi Police has arrested a cyber thug from Kushinagar from Gorakhpur.
साइबर क्राइम - फोटो : एएनआई
जानकारी के अनुसार, तमकुहीराज थाना क्षेत्र के लतवाजीत निवासी प्रमोद गोंड के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा अमित गोंड करीब सात वर्ष तक हाईवे पर लतवा बाजार में संचालित एक सहज जन सेवा केंद्र पर बतौर कर्मचारी काम करता था। एक वर्ष पूर्व इसी बाजार में किराए के मकान में उसने दुकान खोलकर ऑनलाइन सुविधाओं से जुड़े काम करने लगा। सूत्रों की मानें तो मॉडर्न ख्यालात का अमित कम मेहनत कर अधिक आमदनी की चाह रखने वाला युवक है।
विज्ञापन

Delhi Police has arrested a cyber thug from Kushinagar from Gorakhpur.
साइबर अपराध (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : फ्री-पिक

लखनऊ पुलिस भी तलाश करते पहुंची थी घर
युवक के परिवार की आर्थिक स्थिति तेजी से बदली है। कुछ माह पूर्व लखनऊ की पुलिस टीम किसी संदिग्ध कार्य में लिप्त होने के कारण उसकी तलाश में पहुंची थी, लेकिन मामले में वह बच निकला। इस घटना के बाद वह गोरखपुर में रहने लगा। झारखंड से जुड़े साइबर फ्राॅड के मामले में उसकी गिरफ्तारी दिल्ली की क्राइम ब्रांच की टीम ने गोरखपुर से की।

गिरफ्तारी के बाद रविवार को दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम अमित को हिरासत में लेकर गांव पहुंची और उसके दुकान व घर की तलाशी ली। हालांकि, कुछ ठोस प्रमाण नहीं मिले हैं। इसके बाद टीम अमित को साथ लेकर वापस लौट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed