{"_id":"6b05fb401f1a01cde30f4183","slug":"defaulters-will-receive-information-about-their-outstanding-electricity-bills-via-an-app-accessible-by-phone-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1528347-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बकायेदारों को फोन पर एप से मिलेगी बकाया बिजली बिल की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बकायेदारों को फोन पर एप से मिलेगी बकाया बिजली बिल की जानकारी
विज्ञापन
गोरखपुर। बिजली निगम ने बकाया वसूली में तेजी लाने के लिए पीयूवीवीएनएल कॉलिंग एप लॉन्च किया है। इसके जरिये अब अभियंता बकायेदार उपभोक्ताओं को सीधे फोन कर बिजली बिल जमा करने के लिए संपर्क कर सकेंगे। एप इसमें अभियंताओं की मदद करेगा। एप में उपभोक्ताओं के बकाए और बिजली कनेक्शन से जुड़ी जरूरी जानकारियां एक ही जगह उपलब्ध होंगी।
पावर कारपोरेशन प्रबंधन की ओर से शुरू की गई इस व्यवस्था के तहत सभी अभियंताओं को लॉगिन आईडी और पासवर्ड उपलब्ध करा दिए गए हैं। एप पर उपभोक्ता का बकाया बिल, कनेक्शन संबंधी विवरण और अन्य जरूरी जानकारियां देखकर फोन किया जा सकेगा। खास बात यह है कि कॉल समाप्त होने के बाद अभियंता उपभोक्ता से हुई बातचीत का फीडबैक भी एप पर दर्ज कर सकेंगे। इससे यह जानकारी रहेगी कि उपभोक्ता ने भुगतान को लेकर क्या जवाब दिया है।
यदि कोई उपभोक्ता बिल जमा करने के लिए निश्चित तारीख बताता है तो एप उस तारीख पर रिमाइंडर भेजेगा। इससे अभियंताओं को बकायेदारों से दोबारा संपर्क करने और भुगतान की स्थिति पर नजर रखने में आसानी होगी।